
कोलकाता, 6 जुलाई . कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने Monday को अनुमान जताया है कि आगामी कुछ दिनों में कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
कोलकाता शहर और दक्षिण बंगाल के जिलों में Sunday दोपहर से ही हल्की से लेकर भारी बारिश हो रही है. बारिश जारी रहेगी क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है जो धीरे-धीरे तट की ओर बढ़ रहा है.
आरएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि कोलकाता और दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी. Sunday रात से ही कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. कभी बारिश तेज हो जाती है, तो कभी धीमी. हालांकि, Wednesday तक बारिश जारी रहेगी.
लगातार बारिश के कारण शहर की कुछ सड़कों पर पानी भर गया है. Monday और अगले दो दिनों तक कोलकाता में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी.
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र Sunday को मजबूत होकर निम्न दबाव के अवदाब में तब्दील हो गया. उस समय, इसकी स्थिति Odisha के बालासोर से 50 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और पश्चिम बंगाल के दीघा से 60 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में थी.
यह धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. Monday तक, यह बालासोर के पास Odisha में चांदबाली और दीघा के बीच के हिस्से से जमीन पर प्रवेश करेगा. इसके बाद, कम दबाव वाला क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ेगा. अगले 24 घंटों में यानी Tuesday तक यह कम दबाव वाला क्षेत्र Odisha-छत्तीसगढ़ सीमा को पार कर सकता है.
अधिकारी ने कहा कि राज्य में मानसून सक्रिय है. मानसून की रेखा दक्षिण-पश्चिम Rajasthan से Madhya Pradesh, छत्तीसगढ़, Odisha और बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. इसके परिणामस्वरूप, दक्षिण बंगाल के एक बड़े हिस्से में बहुत भारी बारिश की संभावना है. यह Wednesday तक जारी रहेगा. Monday से उत्तर बंगाल में बारिश बढ़ सकती है.
इस बीच, Monday को कोलकाता सहित कई दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इस सूची में हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, हुगली, पुरुलिया और बांकुरा शामिल हैं.
इसके अलावा, पूरे सप्ताह दक्षिणी जिलों में कम- ज्यादा बारिश होती रहेगी.
मौसम विभाग ने पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. Tuesday से उत्तर बंगाल में फिर से भारी बारिश शुरू होगी. Wednesday और Thursday को जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में तेज हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है.
–
डीकेएम/एएस