
New Delhi, 9 फरवरी . Prime Minister Narendra Modi और सेशेल्स के President डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने Monday को अहम बैठक की. पीएम मोदी ने इस बैठक को द्विपक्षीय संबंधों के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने सेशेल्स को India के ‘महासागर विजन’ का अहम हिस्सा करार दिया.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरों के साथ लिखा- “सुबह सेशेल्स के President डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ एक सफल बैठक संपन्न हुई. उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब सेशेल्स अपनी आजादी का 50वां साल और भारत-सेशेल्स संबंधों की 50वीं सालगिरह मना रहा है. हमारे देश इतिहास और भविष्य के लिए एक साझा विजन से जुड़े हुए हैं. एक समुद्री पड़ोसी और भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर, सेशेल्स India के महासागर विजन का एक अहम हिस्सा है.”
बैठक के दौरान Prime Minister Narendra Modi और President हर्मिनी ने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण दायरे को समाहित करते हुए व्यापक और सार्थक चर्चा की. Prime Minister मोदी ने अक्टूबर 2025 में सम्पन्न चुनावों में सफलता के लिए President हर्मिनी को बधाई दी.
दोनों नेताओं ने यह भी स्वीकार किया कि सेशेल्स–India संबंध जन-केंद्रित हैं और पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा एवं स्थिरता को सुदृढ़ करते हैं. नेताओं ने India के विजन महासागर में सेशेल्स की भूमिका को एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में भी पुनः रेखांकित किया.
President हर्मिनी ने सेशेल्स तथा क्षेत्र के लिए एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में India की भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने सेशेल्स के विकास एजेंडा की प्राप्ति में India द्वारा दी गई दीर्घकालिक सहायता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.
नेताओं ने सेशेल्स और India के बीच नियमित उच्च-स्तरीय Political बैठकों, दौरों तथा परामर्शों के महत्व को स्वीकार किया. दोनों देशों के बीच जन-केंद्रित विकास साझेदारी का विस्तार और उसे और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निकट सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करते हुए, India ने 175 मिलियन अमरीकी डॉलर के एक ‘विशेष आर्थिक पैकेज’ की भी घोषणा की.
जो आवास, स्वास्थ्य, रक्षा, ई-मोबिलिटी और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएगा. दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि भारत-सेशेल्स संबंध केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक हैं.
–
केआर/