
Mumbai , 7 अप्रैल . Mumbai क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) Thursday को ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट के चार दिग्गजों को सम्मानित करते हुए ‘रवि शास्त्री स्टैंड’ का उद्घाटन करेगा और स्टेडियम के तीन गेट पूर्व क्रिकेटरों के नाम समर्पित करेगा.
इस समारोह में Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाईक, एपेक्स काउंसिल के सदस्य, पदाधिकारी और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां भी मौजूद रहेंगी. इन क्रिकेटरों को सम्मानित करने का निर्णय एमसीए की एपेक्स काउंसिल ने फरवरी में हुई बैठक में लिया था.
इस पहल के तहत स्टेडियम के प्रेस बॉक्स के नीचे स्थित लेवल-1 स्टैंड का नाम पूर्व भारतीय कप्तान और प्रसिद्ध कमेंटेटर रवि शास्त्री के नाम पर रखा जाएगा. यह सम्मान उन्हें Mumbai और भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ी, कप्तान और कोच के रूप में दिए गए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है.
इसके अलावा स्टेडियम के गेट नंबर 3, 5 और 6 को क्रमशः दिलीप सरदेसाई, डायना एडुलजी और एकनाथ सोलकर के नाम से समर्पित किया जाएगा. ये तीनों खिलाड़ी Mumbai क्रिकेट के स्तंभ रहे हैं और भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है.
एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाईक ने कहा कि यह समारोह Mumbai क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम इन महान खिलाड़ियों की विरासत को सम्मानित करने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का एक प्रयास है.
यह पहल एमसीए की उस प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है, जिसके तहत वह अपने समृद्ध क्रिकेट इतिहास को सहेजते हुए भविष्य की नींव मजबूत करने पर जोर दे रहा है.
गौरतलब है कि मई 2025 में एमसीए ने पूर्व भारतीय कप्तान और टी20 विश्व कप विजेता रोहित शर्मा के नाम पर भी एक स्टैंड का उद्घाटन किया था. इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम में सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और सचिन तेंदुलकर के नाम पर स्टैंड पहले से मौजूद हैं, जबकि गेट्स का नामकरण पॉली उमरीगर और वीनू मांकड़ जैसे दिग्गजों के नाम पर किया गया है.
इस आयोजन के जरिए एमसीए एक बार फिर यह संदेश देना चाहता है कि क्रिकेट के महान खिलाड़ियों की उपलब्धियों और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनाया जाएगा.
–
डीएससी