‘ईश्वर दीर्घायु दे’, सीएम योगी के जन्मदिन पर सुरेश खन्ना और दयाशंकर सिंह ने दी बधाई

Lucknow, 5 जून . उत्तर प्रदेश Government में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बधाई दी.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि देश के सबसे पावरफुल Chief Minister का जन्मदिन है. उनको जन्मदिन पर विशेष रूप से बधाई दी है. हमने चार लाइनों ‘जन्म दिवस के सुप्रभात पर जब खोले नैनों के द्वार, सौ-सौ सूरज साथ खड़े हों लेकर ज्योति शक्ति भंडार; तेज तुम्हारा ऐसा चमके, महके जैसे चन्दन सा, सदा सफलता चूमे कदम, हो जीवन अभिनंदन सा’ के माध्यम से सीएम योगी को बधाई भेजी थी. उनका जवाब भी आया है. सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की अवधारणा बदल दी है.

उन्होंने आगे कहा कि हम सीएम योगी के दीर्घायु की कामना करते हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि ईश्वर उनको जनसेवी भावना से कार्य करने की प्रेरणा देते रहे.

पर्यावरण दिवस को लेकर सुरेश खन्ना ने कहा कि हम एक पेड़ मां के नाम लगा कर आए हैं. वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने शपथ ली कि हम 100 लोगों को प्रेरित करेंगे और खुद भी स्वच्छता के काम में सहयोग करेंगे. हर प्रकार से स्वच्छता को आगे बढ़ाया जाएगा.

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम योगी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं. हम लोगों को मीडिया के माध्यम से पता चल जाता है, तो हम उन्हें बधाई देते हैं. उनके लिए हर दिन की तरह आज का भी दिन है. ईश्वर से प्रार्थना है कि सीएम योगी की लंबी आयु हो, स्वस्थ रहें और उत्तर प्रदेश की इसी तरह से सेवा करते रहें.

उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन वाला राज्य बना हुआ है. जनसंख्या की दृष्टि से यूपी बहुत बड़ा प्रदेश है. अगर यूपी प्रगति करेगा, तो देश की प्रगति में उसका बड़ा योगदान होगा. जिस गति के साथ यूपी विकास कर रहा है, उससे सीएम योगी के नेतृत्व में वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी 2029 में हम सबको प्राप्त होगी. वे स्वस्थ रहें और ईश्वर उन्हें लंबी आयु दें.

एसडी/डीकेपी

Leave a Comment