
मथुरा, 28 फरवरी . ब्रज की विश्वविख्यात होली की भव्यता और पवित्रता को social media के माध्यम से कलंकित करने की कोशिश करने वालों पर अब Police की सख्त नजर है. बरसाना की लठामार होली और वृंदावन की रंगभरनी एकादशी से जुड़े कई वर्ष पुराने विवादित वीडियो को ताजा बताकर वायरल करने वाले यू-ट्यूबर्स गिरोह पर मथुरा Police ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है.
दरअसल, बीते कुछ दिनों से यू-ट्यूब और अन्य social media प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो प्रसारित किए जा रहे थे, जिनमें महिलाओं के साथ अभद्रता या जबरन रंग डालने की घटनाएं दिखाई गई हैं. जांच में सामने आया है कि ये वीडियो पुराने हैं जिन्हें जानबूझकर इस समय वायरल किया गया, ताकि धार्मिक नगरी की छवि धूमिल की जा सके और सस्ती लोकप्रियता बटोरी जा सके. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर साइबर सेल और आईटी टीम को सक्रिय कर दिया गया है.
Police उन social media अकाउंट्स और यूट्यूब चैनलों की पहचान कर रही है, जिन्होंने पुराने वीडियो को नए घटनाक्रम के रूप में प्रस्तुत कर सनसनी फैलाने का प्रयास किया. एसएसपी श्लोक कुमार ने स्पष्ट कहा कि ब्रज की होली आस्था, परंपरा और उल्लास का पर्व है. इसे फर्जी प्रचार और सस्ती लोकप्रियता का माध्यम बनाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. भ्रामक और भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Police की आईटी टीम 24 घंटे social media प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है और ऐसे लिंक, प्रोफाइल व चैनलों की सूची तैयार की जा रही है, जो पुराने और भ्रामक वीडियो को नए रूप में पेश कर रहे हैं. साथ ही, Police ने आमजन से भी अपील की है कि बिना पुष्टि किसी भी वीडियो या पोस्ट को साझा न करें, ताकि अफवाह और दुष्प्रचार को रोका जा सके.
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि social media पर कुछ पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि ये काफी पुराने हैं और इन्हें जानबूझकर शेयर करके ब्रज की होली की छवि खराब करने और भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है. ऐसा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने या गलत मकसद से किया जा रहा है. एसपी देहात ने यह स्पष्ट किया कि ऐसे सभी social media हैंडल/अकाउंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और संबंधित अभियोग दर्ज किए जा रहे हैं.
–
पीएसके