
Lucknow, 21 मार्च . उत्तर प्रदेश के मथुरा में गौ रक्षक फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है. इस बीच भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने इस घटना को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही.
भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने से बात करते हुए कहा, “फरसा वाले बाबा बहुत ही लोकप्रिय बाबा थे, जिन्होंने धर्म के लिए अपना जीवन दे दिया. वह धर्म और सनातन के लिए काम कर रहे हैं. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मैं इस पर बहुत दुखी हूं. उस घटना में चाहे जो भी दोषी होगा, उस पर Government कड़ी कार्रवाई करेगी. दोषी को कानून के कठघरे में खड़ा करने का काम करेंगे. Police घटना के तह में जाने का काम कर रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है. ऐसे विधर्मी जो संत-महात्माओं पर हमला करते हैं. गोकशी की घटनाएं करते हैं या गाय की तस्करी करते हैं. प्रदेश Government उन सभी के साथ सख्ती से पेश आती है. इस घटना के दोषियों का अंजाम बहुत बुरा होगा.”
उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय के नए सिलेबस में जिन्ना को शामिल करने की घटना पर कहा, “जिन्ना वह राक्षस है, जिसने देश का बंटवारा किया. जिन्ना किसी भी स्वरूप में India के अंदर स्वीकार नहीं हो सकता. उसने India के दो टुकड़े करने का काम किया. जम्मू-कश्मीर की Government का मानसिक दिवालियापन है कि वे जिन्ना को कोर्स में शामिल कर रहे हैं. इसे किसी भी स्वरूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है. हम इस मामले का संज्ञान लेंगे. जो देशद्रोही हो और India विरोधी गतिविधियों में शुरू से शामिल रहा हो, उसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है.”
उन्होंने प्रियंका गांधी को असम कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बावजूद कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर घेरा और कहा, “सभी को परिणाम पता है. कांग्रेस और इतिहास ही ऐसा रहा है. वह यूपी में भी ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था, लेकिन आज यह स्थिति हो गई है कि विधानसभा में टॉर्च लेकर घूमना पड़ता है कि कांग्रेस का कोई एक विधायक नजर आ जाए. सभी को पता है कि यूपी में भाजपा आने वाली है, इसलिए वे सही जगह की तलाश कर रहे हैं. कांग्रेस को वहां पर विफलता मिलने वाली है.”
हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर 2 पर हो रहे विवाद को लेकर भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने कहा, “अतीक अहमद खूंखार अपराधी था, लेकिन सपा ने ऐसे अपराधियों का महिमामंडन करने का काम किया. धुरंधर अच्छी फिल्म है, जनता को इसे देखना चाहिए.”
–
एससीएच/वीसी