
मथुरा, 12 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर Sunday शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सीओ संदीप सिंह ने हादसे की जानकारी दी कि नोएडा से बिहार के दरभंगा जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस माइलस्टोन संख्या 76 के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. सभी 72 यात्री सुरक्षित हैं.
सीओ संदीप सिंह बताया कि स्थानीय थाना की Police घटना स्थल पर पहुंची और बस के अंदर फंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया. 10 से 12 लोग मामूली रूप से चोटिल हुए थे, जिनको इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया.
घटना शाम करीब 07:36 बजे की है. बस नोएडा से सवारियां लेकर दरभंगा की ओर जा रही थी. जैसे ही बस नौहझील थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 76 पर पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के बीचों-बीच पलट गई. सूचना मिलते ही पीआरवी 1877 ने तत्काल स्थानीय Police को जानकारी दी.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नौहझील और बाजना कट चौकी प्रभारी भारी Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. बस के दरवाजे ब्लॉक हो जाने के कारण यात्री अंदर फंस गए थे. Police कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़े और एक-एक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला.
Police-प्रशासन ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त बस को सड़क के बीच से हटवाया और किनारे खड़ा करवाया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारू किया जा सका.
वरिष्ठ Police अधीक्षक मथुरा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है. Police ने यात्रियों के गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास शुरू कर दिए हैं. समय रहते मिली सूचना और Police की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया.
–
एसडी/डीकेपी