Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी

कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी

New Delhi, 22 जून . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में रैली के कारण कुछ छात्रों की नीट परीक्षा छूटने पर कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा है. Monday को पार्टी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस घटनाक्रम पर कांग्रेस और राहुल गांधी जवाबदेही से बच नहीं सकते हैं.

BJP MP सुधांशु त्रिवेदी ने अपने बयान में कहा, “यह दुखद और चिंताजनक है कि Sunday को Bengaluru में कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रैली की वजह से कई परीक्षार्थी नीट की परीक्षा देने से वंचित रह गए.”

उन्होंने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, “एक तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता कोटा में जाकर परीक्षा से मात्र 72 घंटे पहले छात्रों को अटेंशन डाइवर्ट करने, भ्रमित करने का कार्य करते हैं. दूसरी तरफ उनकी Government छात्रों को, जो एग्जाम देने जा रहे थे, अपनी रैली के कारण परीक्षा देने से वंचित रह जाने देती है.”

सुधांशु त्रिवेदी ने पूछा, “आपको नीट परीक्षा का समय पता था और दिन भी पता था, क्या आप कम से कम अपनी रैली का समय नहीं बदल सकते थे?”

BJP MP ने कहा, “इससे बात स्पष्ट है कि कांग्रेस के लिए राजनीति ऊपर है और छात्रहित नीचे. इसलिए सीधा सवाल राहुल गांधी से है और विशेष तौर पर जब कि जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा मिस हो गई है, वो नहीं दे पाए, उनके अभिभावकों ने राहुल गांधी से सीधे शिकायत दर्ज की है और सवाल किया है. मुझे लगता है ये सवाल सिर्फ उन चंद अभिभावकों का नहीं है, ये पूरे देश का एक सवाल है, कांग्रेस और राहुल गांधी इस जवाबदेही से बच नहीं सकते हैं.”

सुधांशु त्रिवेदी ने यह भी कहा, “एक तरफ जब Prime Minister मोदी कोलकाता से लौटे तो वह 45 मिनट दिल्ली एयरपोर्ट पर इसलिए रुके रहे, ताकि नीट के परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं और ट्रैफिक रुकने पर किसी परीक्षार्थी को असुविधा न हो. यह भाजपा की सोच है, लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस की सोच है कि राजनीति के लिए आप रैली का समय कुछ मिनट या घंटे भी परिवर्तित नहीं कर सकते हैं.”

–

डीसीएच/

Share