हरिद्वार के सप्त ऋषि आश्रम में गुरु समाधि समारोह आज, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

हरिद्वार, 6 फरवरी . उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सप्त ऋषि आश्रम में ‘गुरु समाधि और मूर्ति आवरण’ समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

Friday को सप्त ऋषि आश्रम में गुरु समाधि व मूर्ति आवरण कार्यक्रम का अंतिम और सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह लगभग 11 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर 11:30 बजे सड़क मार्ग से सप्त ऋषि आश्रम पहुंचने का कार्यक्रम है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ भी संत सम्मेलन में भाग लेने हरिद्वार पहुंचेंगे.

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक भी हरिद्वार में मौजूद हैं. उन्होंने गंगा में स्नान के बाद social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्व प्रसिद्ध पौराणिक आध्यात्मिक नगरी, ऋषियों की तपोभूमि, देवभूमि हरिद्वार (उत्तराखंड) में सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने वाली अविरल, निर्मल, मोक्षदायिनी और पुण्यदायिनी मां गंगा में स्नान कर आशीर्वाद प्राप्त किया व मां गंगा के चरणों में नमन कर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और लोककल्याण की कामना की.”

उन्होंने आगे लिखा, “मां गंगा हमारी संस्कृति की जीवनधारा है तथा अध्यात्म और आस्था की संवाहिका है. मोक्षदायिनी पवन मां गंगा की गोद में पवित्रता, आस्था, श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिकता का अद्भुत अनुभव होता है.”

देश की शीर्ष Political हस्तियों की मौजूदगी से कार्यक्रम को बड़ी पहचान मिल रही है. उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी गुरु समाधि स्थल पर संतों का आशीर्वाद ग्रहण करेंगी. बताया जा रहा है कि देशभर से पहुंचे संतों की मौजूदगी में गुरु समाधि समारोह का भव्य समापन होगा.

वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. रक्षा मंत्री और Chief Minister के कार्यक्रम को लेकर सप्त ऋषि आश्रम के आसपास सुरक्षा घेरा और कड़ा है. India माता मंदिर और सप्त ऋषि आश्रम क्षेत्र में अतिरिक्त Police और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

डीसीएच/

Leave a Comment