New Delhi, 18 जुलाई . Government of India में रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 18 जुलाई 1970 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ. अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi, कई केंद्रीय मंत्रियों, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके योगदान की सराहना की है. सभी ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सतत सफलता की कामना की.
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बधाई संदेश में लिखा, “Union Minister अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की शुभकामनाएं. वह भारत को आईटी, नवाचार और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रशंसनीय प्रयास कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.”
Union Minister नितिन गडकरी ने अश्विनी वैष्णव को बधाई देते हुए लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी अश्विनी वैष्णव, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”
Union Minister किरेन रिजिजू ने कहा, “Union Minister अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. आप समर्पित भाव से विकसित भारत के लिए काम कर रहे हैं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “लोकप्रिय एवं ऊर्जावान राजनेता और Union Minister अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “बहुआयामी प्रतिभा के धनी Union Minister अश्विनी वैष्णव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु बदरी विशाल से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”
महाराष्ट्र के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, “Union Minister अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”
असम के Chief Minister हिमंता बिस्व सरमा ने लिखा, “Union Minister अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. रेलवे और आईटी क्षेत्रों में उनके नेतृत्व ने भारत की पहलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. असम की आईटी महत्वाकांक्षाओं में उनका योगदान सराहनीय रहा है. मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं.”
भाजपा नेता विजय पांडा ने लिखा, “Union Minister एवं मेरे भाजपा सहयोगी अश्विनी वैष्णव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. महाप्रभु जगन्नाथ जी आप पर कृपा करें और आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें.”
–
डीसीएच/