Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप

अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप

New Delhi, 24 जून . दिल्ली Government के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा मुख्यालय, New Delhi में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब की राजनीति और सिख धर्म से जुड़े विवाद पर गंभीर आरोप लगाए.

दिल्ली Government के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अकाल तख्त साहिब के पांच सिंह साहिबानों द्वारा यह आदेश जारी किया गया कि कोई भी सिख पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के साथ कोई संबंध न रखे.

उन्होंने दावा किया कि यह आदेश एक वीडियो सामने आने के बाद दिया गया है, जिसमें भगवंत मान को गुरु साहिबान के पवित्र स्वरूप पर शराब के छींटे मारते हुए दिखाया गया है. उन्होंने कहा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद दुनियाभर के सिख समुदाय में गहरा रोष और पीड़ा है क्योंकि कोई भी सिख गुरु साहिबान की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकता.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को अकाल तख्त साहिब ने भगवंत मान को बुलाकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया था. उस समय भगवंत मान ने दावा किया था कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है और यह असली नहीं है. हांलाकि बाद में जब इस वीडियो की फोरेंसिक जांच दो अलग-अलग एजेंसियों से कराई गई, तो यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो पूरी तरह वास्तविक है.

इसके बाद अकाल तख्त साहिब ने 15 जून 2026 को भगवंत मान को ‘गुरु-द्रोही’ और ‘खालसा पंथ का विरोधी’ घोषित करते हुए सिख समुदाय से निष्कासित कर दिया. साथ ही आदेश दिया गया कि दुनिया भर का कोई भी सिख उनसे किसी भी प्रकार का संबंध न रखे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा गया कि भगवंत मान की ओर से पश्चाताप के बजाय उनके मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 18 जून 2026 को प्रेस वार्ता कर कहा कि यह वीडियो फर्जी है.

दिल्ली Government के मंत्री ने दावा किया कि 1191 फ्रेम की जांच के बाद फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें कहा गया कि वीडियो एआई जनरेटेड नहीं है, हालांकि वीडियो में कुछ हिस्सों को लेकर विवाद बताया गया.

सिरसा ने यह भी आरोप लगाया कि भगवंत मान के करीबी Haryana के कमिश्नर स्वपन शर्मा ने जशनदीप एसपी के साथ मिलकर हरप्रीत के माध्यम से गुरुग्राम की फोरेंसिक लैब से जुड़े मामलों पर एक होटल में बैठक की थी.

उन्होंने दावा किया कि इस बैठक में पैसे का लेन-देन हुआ और आम आदमी पार्टी के कथित काले धन के बल पर एक फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाई गई, ताकि वीडियो को गलत साबित किया जा सके.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह पूरा मामला सिख भावनाओं की अनदेखी का है और कुछ लोग पैसे के दम पर झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों के जरिए अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को चुनौती देने का प्रयास किया गया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली Government के मंत्री कहा कि पंजाब में आज जो मानसिकता दिखाई दे रही है, वह मुगल काल जैसी दमनकारी सोच को दर्शाती है.

उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों पर भी निशाना साधा. मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि पार्टी और उसके नेता पैसे के दम पर फर्जी रिपोर्ट बनवाकर सिख समुदाय और अकाल तख्त की भावना के खिलाफ काम कर रहे हैं. यह पूरा प्रयास अकाल तख्त की सर्वोच्चता को कमजोर करने की कोशिश है.

–

वीकेयू/पीएम

Share