
Mumbai , 18 फरवरी . Mumbai की लोकल ट्रेन से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला 6 फरवरी को सामने आया था. लोकल ट्रेन की एक महिला कोच में एक शख्स बुर्का पहनकर सफर करता हुआ पकड़ा गया था. हालांकि, ट्रेन के रुकने के बाद वह फरार हो गया था. अब शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है.
शख्स का वीडियो भी social media पर वायरल हुआ था. महिलाओं ने उसे पकड़ लिया था, लेकिन वह महिला यात्रियों को चकमा देकर ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था. वीडियो में शख्स की पहचान नहीं हो पाई थी. वीडियो सामने आने के बाद से ही Police इस मामले की जांच कर रही थी और शख्स की तलाश कर रही थी.
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील निला ने बताया कि 6 फरवरी को कर्जत लोकल ट्रेन के महिला सेकंड क्लास डिब्बे में एक पुरुष बुर्का पहनकर यात्रा करते हुए घाटकोपर स्टेशन पर देखा गया. व्यक्ति घाटकोपर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की विपरीत दिशा से उतरकर मौके से फरार हो गया.
cctv फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसे ट्रेस किया गया तथा नासिक में गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान अल्ताफ हुसैन शेख (57), निवासी नासिक के रूप में हुई है. पूछताछ में पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा वर्ष 2022 से विभिन्न अस्पतालों में उपचार ले रहा है.
आरोपी को गवर्नमेंट रेलवे Police (जीआरपी) द्वारा पकड़ा गया तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु आरपीएफ घाटकोपर को सौंप दिया गया है.
मध्य रेलवे की तरफ से पुरुष यात्रियों से अपील की गई है कि वे महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में न चढ़ें और न ही यात्रा करें. ऐसा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही मध्य रेलवे यात्रियों से यह भी अपील करती है कि इस प्रकार की किसी भी असामान्य घटना की सूचना निकटतम ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी को अथवा हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें.
–
एएमटी/एबीएम