
Patna, 18 फरवरी . भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि अब उनकी विदाई का तारीख नजदीक आ चुकी है.
उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी फ्लॉप रही हैं और जनता को अब उनकी Government नहीं चाहिए. बंगाल की जनता को विकास करने वाली Government चाहिए. इसीलिए बंगाल में भाजपा की Government बनने जा रही है.
Patna में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बंगाल में बदलाव पक्का है. भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आएगी. हम बिहार, Haryana, Maharashtra और दिल्ली में जीते हैं. अब बंगाल में भाजपा का झंडा लहराएगा. दीदी बहुत दिनों तक बच नहीं सकती हैं. वे फ्लॉप हो गई हैं. वहां के लोग भाजपा की Government चाहते हैं.
भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी तो खुद तुगलकी फैसले लेती हैं, इसीलिए उन्हें सब कुछ तुगलकी ही लगता है.
Patna में नीट छात्रा की मौत के मामले में परिवार को धमकी मिलने पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि Government सबका ध्यान रख रही है और सबको इंसाफ मिलेगा. एआई समिट को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों को उम्मीद है कि देश एआई के क्षेत्र में सबसे आगे होगा.
संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मेरे दो बच्चे हैं और अब मेरे लिए तीसरा बच्चा पैदा करने का कोई चांस नहीं है.
संघ प्रमुख के घुसपैठ को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि India धर्मशाला नहीं है जहां कोई भी आकर रहने लग जाए और यहां के लोगों के हक को मारे. India के टैक्सपेयर का मनी India के लिए है. बांग्लादेशियों को अपने वतन लौटना चाहिए.
संघ प्रमुख ने चिंता जताते हुए कहा कि घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करना होगा. उन्हें रोजगार नहीं देना है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए. वैज्ञानिकों के हवाले से उन्होंने कहा कि जिस समाज में औसतन तीन से कम बच्चे होते हैं, वह समाज भविष्य में समाप्त हो जाता है. यह बात हमारे परिवारों में नवदंपतियों को बताई जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि विवाह की सही आयु 19 से 25 वर्ष है. विवाह का उद्देश्य सृष्टि आगे चले, यह होना चाहिए, वासना पूर्ति नहीं. इसी भावना से कर्तव्य बोध आता है.
–
डीकेएम/वीसी