ममता बनर्जी हिंदू बंगालियों के बजाय मुस्लिम घुसपैठियों को लेकर ज्यादा चिंतित : भाजपा

कोलकाता, 1 अप्रैल . भाजपा ने Wednesday को पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए. भाजपा का कहना है कि ममता बनर्जी ‘बंगालियों खासकर हिंदू बंगालियों’ से ज्यादा ‘मुस्लिम घुसपैठियों’ को लेकर चिंतित हैं.

भाजपा ने साथ ही तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि उसने भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस को ‘बाहरी’ बताया जबकि वह Tuesday को New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए थे.

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख और पश्चिम बंगाल के केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित मालवीय ने social media पर एक बयान जारी कर तृणमूल कांग्रेस और Chief Minister पर तीखा हमला बोला.

लिएंडर पेस के मुद्दे पर अमित मालवीय ने कहा, “तृणमूल को बंगालियों, खासकर हिंदू बंगालियों से समस्या है. Tuesday को ममता बनर्जी ने मिट्टी के सपूत लिएंडर पेस को बाहरी कहा, जिसके बाद उन्हें यह बताना पड़ा कि वह माइकल मधुसूदन दत्त जैसे महान राष्ट्रवादी के वंशज होने पर गर्व महसूस करते हैं, जिन्होंने बंगाली और भारतीय साहित्य में बड़ा योगदान दिया.”

इसी बयान में अमित मालवीय ने उस पत्र का भी जिक्र किया, जो ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखा था. इस पत्र में उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा पर आरोप लगाया था कि वे फॉर्म-6 के जरिए अन्य राज्यों के लोगों को पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

मालवीय ने कहा, “अब खुद Chief Minister चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बंगालियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने के खिलाफ उठाए गए कदमों को असंवैधानिक बता रही हैं. ममता बनर्जी को बड़ा जनसमर्थन अवैध मुस्लिम घुसपैठियों से मिलता है, और उन्हें बचाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. चाहे Supreme Court जाना पड़े या हिंदू बंगालियों को ही बाहरी बताना पड़े. इसका जवाब जनता वोट के जरिए देगी.”

इस बीच, अमित मालवीय ने एक अन्य पोस्ट में राज्य के आलू किसानों की बदहाल स्थिति को लेकर भी पश्चिम बंगाल Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कभी आलू उत्पादन में अग्रणी रहा बंगाल आज संकट का सामना कर रहा है.

उन्होंने कहा, “राज्य के किसान अपनी मेहनत की फसल को महज 1 रुपए प्रति किलो की कीमत पर बेचने को मजबूर हैं, जो उनकी लागत भी नहीं निकाल पा रही है. यह स्थिति बेहद चिंताजनक और दुखद है.”

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment