
Lucknow, 30 मार्च . उत्तर प्रदेश Government ने Monday को व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. इस फेरबदल में 13 जिलों के Police कप्तानों को बदला गया है, जबकि कई अधिकारियों को पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
शासन से जारी सूची के अनुसार, Monday को बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए 13 जिलों के Police अधीक्षकों (एसपी) सहित कुल 27 अधिकारियों को नई तैनाती दी है. इनमें एक आईजी रैंक और 26 एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं. जारी आदेश के अनुसार, Lucknow कमिश्नरेट में तैनात Police उपायुक्त शशांक सिंह को महोबा का Police अधीक्षक बनाया गया है, जबकि विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच और निपुण अग्रवाल को मुरादाबाद स्थित नौवीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक नियुक्त किया गया है.
बहराइच के एसपी रामनयन सिंह को नोएडा की 49वीं वाहिनी पीएसी भेजा गया है. आईजी प्रशिक्षण चंद्र प्रकाश को सुरक्षा शाखा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को अलीगढ़ स्थित 38वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है. एटा के एसपी श्याम नारायण सिंह को एसडीआरएफ भेजा गया है, जबकि महोबा के एसपी प्रबल प्रताप सिंह को Police मुख्यालय में एसपी अपराध के पद पर तैनात किया गया है.
रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्र को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, कौशांबी के एसपी राजेश कुमार द्वितीय को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ और चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया है. अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद को Lucknow कमिश्नरेट भेजा गया है, जबकि मऊ के एसपी इलामारन जी. को एटा का एसपी बनाया गया है.
जालौन के एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को अयोध्या में 6वीं वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक नियुक्त किया गया है. फिरोजाबाद के एसपी सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर, महराजगंज के एसपी सोमेंद्र मीना को रामपुर और हमीरपुर की एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा को Lucknow कमिश्नरेट में Police उपायुक्त बनाया गया है. नोएडा की 49वीं वाहिनी में तैनात कमलेश बहादुर को मऊ का एसपी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, अलीगढ़ में तैनात लाखन सिंह यादव को अमरोहा, एटीएस के एसपी विनय कुमार सिंह को जालौन और नोएडा कमिश्नरेट के शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज का एसपी बनाया गया है.
वाराणसी में अपर Police उपायुक्त आकाश पटेल को चंदौली, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को कौशांबी, और अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है. मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल को अलीगढ़ में एएसपी सिटी, अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण अमृत जैन को मुजफ्फरनगर का एसपी सिटी, और आगरा कमिश्नरेट में सहायक Police आयुक्त महादिक अक्षय संजय को मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण नियुक्त किया गया है.
तबादला सूची में शाहजहांपुर, एटा, रामपुर, चंदौली, फिरोजाबाद और मऊ जैसे अहम जिलों में नए Police कप्तानों की तैनाती की गई है. खास बात यह रही कि Lucknow और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनात कई अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही पीएसी और एसएसएफ की विभिन्न वाहिनियों में भी नए सेनानायकों की नियुक्ति की गई है.
–
विकेटी/डीएससी