
New Delhi, 28 दिसंबर . बांग्लादेश में छात्र से नेता बने शरीफ उस्मान हादी की हत्या को लगभग दो हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक हत्यारों को पकड़ा नहीं जा सका है. इस बीच इकबाल मंच ने Sunday को पूरे देश में पूरी तरह से नाकाबंदी करने का ऐलान कर दिया है.
इकबाल मंच यूनुस Government को लगातार अल्टीमेटम देता रहा है कि अगर हादी के हत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन देखने को मिलेगा. नाकाबंदी के ऐलान से पहले इकबाल मंच लगातार दो दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहा है. द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, इकबाल मंच ने Saturday रात करीब 11:30 बजे फेसबुक पोस्ट में कहा कि नाकाबंदी सुबह 11 बजे शुरू होगी.
प्रोथोम एलो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घोषणा शाहबाग चौराहे से भी की गई, जहां इंकलाब मंच ने लगातार दूसरे दिन अपना धरना जारी रखा. शाहबाग में प्रोग्राम के दौरान पर्यावरण सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन और ढाका मेट्रोपॉलिटन Police (डीएमपी) कमिश्नर शेख मोहम्मद सज्जत अली ने रात करीब 11 बजे साइट का दौरा किया और प्रदर्शकारियों को हादी के मामले में जांच कहां तक पहुंची है, इसके बारे में जानकारी दी.
चार्जशीट जल्दी जमा करने और स्पीडी ट्रायल का वादा करते हुए सलाहकार ने कहा, “अंतरिम Government शहीद उस्मान हादी को मारने वालों और पर्दे के पीछे काम करने वालों की पहचान करने और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए काम कर रही है.”
डीएमपी कमिश्नर ने कहा कि Government ने हत्या के पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए Police, बीजीबी, आरएबी और दूसरी एजेंसियों को जिम्मेदारी दी है. अब तक 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हत्या में इस्तेमाल की गई दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. Police ने 218 करोड़ टका के हस्ताक्षर किए हुए चेक भी जब्त किए हैं.
उन्होंने कहा, 7 जनवरी तक चार्जशीट जमा कर दी जाएगी. इंकलाब इंकलाब मंच के कार्यकर्ताओं ने Saturday को ढाका, सिलहट, चटगांव और कुश्तिया में सड़कें जाम कीं और हादी के लिए इंसाफ की मांग करते हुए धरना दिया. 12 दिसंबर को हादी को बाइक सवार दो बदमाशों ने सिर पर गोली मारी थी. इलाज के दौरान सिंगापुर में उसकी मौत हो गई थी.
–
केके/वीसी