
Bhopal , 25 मार्च . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव के जन्मदिन के मौके पर राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आईं महिलाएं ‘बहनों की पाती-भैया के नाम’ लेकर पहुंचीं और उन्हें शुभकामनाएं दीं.
इस मौके पर Chief Minister यादव ने कहा कि जल्दी ही बहनों से सीधे संवाद करने के लिए महिला पंचायत Chief Minister निवास पर होगी. Chief Minister यादव ने जन्म दिवस के अवसर पर ‘बहनों की पाती-भैया के नाम’ लेकर Chief Minister निवास पहुंची बहनों का स्वागत किया.
Chief Minister यादव ने कहा कि अभिव्यक्ति ‘बहनों की पाती-भैया के नाम’ एक आत्मीय पहल है. बहनों का आशीर्वाद हमें निरंतर प्राप्त होता रहा है. प्रदेश की बहनों ने अपने मन के भाव, अनुभव और सुझाव पाती के माध्यम से व्यक्त किए हैं. बहनों ने अपने भैया के प्रति विश्वास, स्नेह और सम्मान को शब्दों में पिरोया है.
Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में राज्य Government महिलाओं के स्वाभिमान और सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. Chief Minister निवास में जल्द ही बहनों से संवाद के लिए विशेष पंचायत आयोजित की जाएगी.
Chief Minister यादव ने कहा कि Prime Minister मोदी देश में गरीब, युवा, नारी और किसान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं. प्रदेश में बहनों के कल्याण का कार्य मिशन मोड में चल रहा है. राज्य Government ने नारी सशक्तिकरण के लिए एक लाख करोड़ रूपए से अधिक के बजट का प्रावधान किया है.
महिलाओं की सुरक्षा के लिए Government ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. अब हमारी बहनें कारखानों और उद्योगों में भी नेतृत्व कर रही हें. राज्य Government महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है.
Chief Minister यादव ने Chief Minister निवास पहुंची बहनों से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी को अधिक से अधिक प्रसारित करने में सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि हर पात्र बहन आत्मनिर्भरता और उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही शासकीय योजनाओं का लाभ लें.
इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे, महामंत्री डॉ. स्वप्ना वर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी ने Chief Minister को विशेष साल भेंट किया और उनके स्वस्थ जीवन के साथ दीर्घायु की कामना भी की.
–
एसएनपी/डीके