रांची की सड़क पर ओवरस्पीडिंग में कटा महेंद्र सिंह धोनी का चालान

रांची, 4 मार्च . भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि इस बार वजह मैदान पर उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़ा मामला है.

रांची में ओवरस्पीडिंग के आरोप में ट्रैफिक Police ने उन पर जुर्माना लगाया है. यह मामला शहर के कांके क्षेत्र का है. ट्रैफिक निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों में उनकी लग्जरी कार निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलती हुई रिकॉर्ड हुई. इसके बाद, मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का चालान जारी किया गया.

निर्धारित सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह कार्रवाई ई-चालान प्रणाली के तहत की गई. जिस वाहन का चालान कटा है, वह काले रंग की मर्सिडीज कार है. इस संबंध में धोनी या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ट्रैफिक विभाग का कहना है कि नियमों के पालन के मामले में सभी नागरिकों के लिए समान प्रावधान लागू होते हैं. धोनी अपने गृह नगर रांची में अलग-अलग गाड़ियां ड्राइव करते हुए अक्सर देखे जाते हैं. उनके गैराज में कई लग्जरी वाहन मौजूद हैं. उनके कलेक्शन में जीप, ग्रैंड, चिरोकी, ट्रैकहॉक, मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी और निशान जोंगा जैसी दमदार गाड़ियां तथा कई सुपरबाइक्स शामिल हैं.

इधर, पिछले हफ्ते Jharkhand राज्य हाउसिंग बोर्ड ने रांची स्थित एक आवासीय भूखंड के कथित व्यावसायिक उपयोग के मामले में धोनी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. बोर्ड ने उनसे 15 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है.

अधिकारियों के अनुसार हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एचआईजी-10/ए नामक प्लॉट केवल आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित किया गया था, जबकि हाल में मिली जानकारी के आधार पर दावा किया गया है कि उक्त परिसर से एक पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है.

एसएनसी/डीएससी

Leave a Comment