
New Delhi, 9 फरवरी . Maharashtra के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की. Prime Minister मोदी ने भाजपा और महायुति की इस सफलता पर कहा कि एक बार फिर Maharashtra ने महायुति को आशीर्वाद दिया है.
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि नगर निगम और नगर परिषद चुनावों में भाजपा और महायुति की शानदार सफलता के बाद Maharashtra की जनता ने जिला परिषद चुनावों में हमें जबरदस्त जनादेश दिया है. यह साफ है कि पूरे ग्रामीण और शहरी Maharashtra में राज्य के लोग सुशासन और ऐसे गठबंधन को चाहते हैं जो राज्य की गौरवशाली संस्कृति की भावना से काम करे. मैं Maharashtra के अपने भाइयों और बहनों का आभार व्यक्त करता हूं. महायुति के हर कार्यकर्ता को जमीन पर अथक परिश्रम करने और Maharashtra Government के ठोस ट्रैक रिकॉर्ड के साथ-साथ एनडीए के सुशासन के विजन को विस्तार से बताने के लिए मेरी शुभकामनाएं.
Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि Maharashtra के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की है. ग्रामीण Maharashtra ने भाजपा और महायुति पर विश्वास दर्शाया है. इस जीत के लिए जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं.
उन्होंने कहा कि नगरपालिका, महानगरपालिका और जिला परिषद चुनावों में ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने हमारे काम पर दृढ़ विश्वास जताया है. विपक्ष में लड़ने की इच्छाशक्ति ही नहीं बची है. विपक्ष केवल मीडिया में दिखाई देता है, जनता के बीच नहीं.
उन्होंने कहा कि आज Maharashtra में जिला पंचायत के चुनाव हुए. 12 जिला पंचायतों के चुनावों में 12 जगह महायुति को सत्ता मिली और फिर एक बार भाजपा ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरी. सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली हैं. पंचायत समिति में भी भाजपा वापस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है. 2017 में जहां हमें 284 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार 410 सीटें मिली हैं और कुल तहसील पंचायत समिति में 125 में से तकरीबन 105 जगह पर महायुति के सभापित बनेंगे. हमें पूर्ण बहुमत मिला है. इस प्रकार Maharashtra के ग्रामीण हिस्सों में लोगों ने महायुति पर पूर्ण विश्वास जताया है. मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं.
–
डीकेएम/डीकेपी