
Mumbai , 8 अप्रैल . Maharashtra Government और Mumbai मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने वियतनाम के सबसे बड़े निजी समूह विंगग्रुप के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं.
इस समझौते के तहत Maharashtra में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मोबिलिटी, एकीकृत शहरी टाउनशिप, नवीकरणीय ऊर्जा और सामाजिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में 6.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 55,000 करोड़ रुपए) का निवेश आने की उम्मीद है. यह एमओयू Mumbai 3.0 परियोजना और सतत शहरी विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
समझौते के मुख्य क्षेत्रों में लगभग 1000 हेक्टेयर में एकीकृत टाउनशिप का विकास, Maharashtra में 60,000 इलेक्ट्रिक वाहनों का लक्ष्य, विश्व स्तरीय मनोरंजन पार्क, पर्यटन विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्मार्ट शहरी सेवाएं शामिल हैं.
Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह एमओयू Maharashtra के विकास में एक ऐतिहासिक पल है. ‘विंगग्रुप’ का यह बड़ा निवेश हमारे शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा, सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगा. Maharashtra बिजनेस-फ्रेंडली माहौल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”
एमएमआरडीए के मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि यह साझेदारी Mumbai मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को विश्व स्तरीय आर्थिक शक्ति बनाने के विजन के अनुरूप है. उन्होंने बताया कि एमएमआर क्षेत्र पहले से ही राष्ट्रीय जीडीपी में 6 प्रतिशत से अधिक का योगदान दे रहा है और इस तरह की पहल से यह योगदान और बढ़ेगा.
विंगग्रुप के एशिया सीईओ फाम सान्ह चाऊ ने कहा, “Maharashtra एशिया के सबसे गतिशील विकास क्षेत्रों में से एक है. हम अपनी विशेषज्ञता इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एकीकृत शहरी विकास और सस्टेनेबल इकोसिस्टम में लेकर आए हैं. हम Maharashtra में दीर्घकालिक साझेदारी बनाने के लिए उत्सुक हैं.”
यह समझौता वियतनाम और India के बीच राज्य-स्तरीय निवेश सहयोग का अब तक का सबसे बड़ा उदाहरण है. यह Maharashtra को ईवी ट्रांजिशन और हरित इंफ्रास्ट्रक्चर में अग्रणी बनाने में मदद करेगा. समझौते को लागू करने के लिए संयुक्त कार्य समूह गठित किया जाएगा, परियोजना-स्तरीय अध्ययन होंगे और Maharashtra Government द्वारा सिंगल-विंडो मंजूरी की व्यवस्था की जाएगी.
विंगग्रुप वियतनाम का सबसे बड़ा निजी समूह है, जो विनफास्ट (ईवी), विनहोम्स (रियल एस्टेट), और विन एनर्जो (नवीकरणीय ऊर्जा) जैसे ब्रांड्स के लिए जाना जाता है. यह समूह एकीकृत विकास मॉडल के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है.
यह एमओयू Maharashtra को सतत शहरीकरण और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. दोनों पक्षों ने भविष्य में प्रोजेक्ट-विशिष्ट समझौतों के माध्यम से इस साझेदारी को आगे बढ़ाने की बात कही है.
–
एससीएच