
Mumbai , 12 अप्रैल . पद्म विभूषण और Maharashtra भूषण पुरस्कार से सम्मानित वयोवृद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का Sunday को Mumbai के ब्रिज कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. इस मामले को लेकर Maharashtra Government की तरफ से जारी आधिकारिक बयान जारी किया है.
बयान के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर 13 अप्रैल, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कासा ग्रांडे को-ऑप हाउसिंग सोसाइटी, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल, Mumbai में अंतिम संस्कार के लिए रखा जाएगा. इस दौरान लोग अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे.
बयान के अनुसार, शाम 4:00 बजे स्वर्गीय भागोजी कीर हिंदू श्मशान घाट, पी. पू. जांभेकर महाराज पथ, शिवाजी पार्क, दादर, Mumbai में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.
वहीं, इससे पहले आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने जानकारी दी कि Monday सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है और नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस दौरान आकर श्रद्धांजलि अर्पित करें. इसके बाद दोपहर 4:00 बजे शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, आशा भोसले को अत्यधिक कमजोरी और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
आशा भोसले के निधन पर तमाम हस्तियों ने उनके घर पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसमें नेता और Actor समेत तमाम लोग शामिल हैं. Maharashtra Government में मंत्री आशीष शेलार ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए Chief Minister देवेंद्र फडणवीस की तस्वीरें साझा कीं. शेलार ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा कि Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने आशाताई के आवास पर जाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी.
इससे पहले Chief Minister फडणवीस ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पद्म विभूषण और Maharashtra भूषण से सम्मानित वयोवृद्ध गायिका आशाताई भोसले के निधन की खबर बेहद हृदयविदारक है. उन्होंने अभी तीन साल पहले ही अपना 90वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था. उनके निधन के साथ ही लता दीदी के बाद मंगेशकर परिवार का एक और सितारा टूट गया है. सुरों का वह खूबसूरत चमन आज वीरान हो गया है.”
बता दें कि 2006 में, आशा भोसले ने स्वयं खुलासा किया कि उनके नाम लगभग 12,000 गाने हैं. कई दशकों तक फैले अपने करियर के दौरान, आशा भोसले ने शंकर-जयकिशन, आर.डी. बर्मन, ओ.पी. नैयर, इलैयाराजा, बप्पी लाहिड़ी, और ए.आर. रहमान जैसे कई प्रख्यात संगीतकारों के साथ काम किया है.
उन्हें अपने कई उल्लेखनीय गीतों के लिए अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं. गायिका को 2000 में प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके बाद 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया.
–
एएमटी/एमएस