मध्‍य प्रदेश : पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, महिलाएं बोलीं- बन रहे सशक्‍त और आत्‍मनिर्भर

बुरहानपुर, 24 फरवरी . केंद्र Government के एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन बुरहानपुर के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुआ, जिसमें उद्यमिता विकास, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, कौशल उन्नयन, मार्केटिंग रणनीतियों तथा लोन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें Governmentी योजनाओं से अधिकतम लाभ दिलाना रहा.

कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ सृजन वर्मा ने उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. उन्होंने लाभार्थियों को प्रेरित किया कि वे प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता का सही उपयोग कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं. इस दौरान दर्जी वर्ग के लाभार्थियों को भारतीय डाक के माध्यम से टूल किट एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए. साथ ही भारतीय डाक और पेटीएम द्वारा हितग्राहियों को निशुल्क क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराए गए, जिससे वे डिजिटल भुगतान प्रणाली से जुड़ सकें और अपने उत्पादों की बिक्री को आसान बना सकें.

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं लगभग 200 हितग्राहियों ने सक्रिय सहभागिता की.

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने केंद्र Government की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे Prime Minister Narendra Modi का धन्यवाद करती हैं, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं. महिलाओं ने कहा कि आज वे आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़ी हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं.

लाभार्थी महिला रंजना प्रकाश पवार ने से बातचीत में बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत उन्हें प्रशिक्षण और टूल किट प्राप्त हुआ है. यह योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे घर पर ही बनाना फाइबर से झाड़ू और टोकनी जैसे उत्पाद तैयार कर रही हैं तथा उनकी मार्केटिंग भी स्वयं कर रही हैं. उन्होंने इसके लिए Prime Minister मोदी का आभार व्यक्त किया.

एक अन्य लाभार्थी महिला सीमा रुपेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने भी जिला पंचायत के माध्यम से विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लिया है, जिससे उन्हें काफी लाभ मिला है. Government द्वारा महिलाओं के हित में शुरू की गई योजनाएं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और वे अब आत्मविश्वास के साथ अपना काम कर पा रही हैं.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment