
खंडवा, 1 जनवरी . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने नए साल के पहले दिन नर्मदा नदी के तट पर स्थित राजराजेश्वरी के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन किया. उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी की कृपा से राज्य में समृद्धि आई है. वहीं दूसरी ओर Chief Minister यादव के बेटे-बहू की नर्मदा यात्रा भी आज पूरी हुई.
Chief Minister यादव ने Thursday को खंडवा जिले के मोरटक्का में नर्मदा नदी के तट पर स्थित राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में नव वर्ष के अवसर पर सपरिवार दर्शन कर पूजा अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है. Madhya Pradesh में कृषि विकास की दर लगातार बढ़ रही है. प्रदेश Government इस वर्ष को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मना रही है.
उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी Madhya Pradesh की जीवन रेखा है. मां नर्मदा की कृपा से हमारा प्रदेश लगातार समृद्ध हो रहा है और यहां का कृषि उत्पादन भी लगातार बढ़ रहा है. Chief Minister यादव ने मोरटक्का में स्थित राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में की जा रही गतिविधियों की सराहना की. उन्होंने राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास द्वारा प्रारंभ “कुपोषण मुक्त India अभियान” के तहत संचालित मातृ एवं शिशु आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण आहार सामग्री वितरित की.
सीएम ने उपस्थित महिलाओं से चर्चा कर आरोग्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. इस अवसर पर Chief Minister यादव ने राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास द्वारा निर्मित कराए जा रहे वेद विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन भी किया. उन्होंने कार्यक्रम में कन्या-पूजन कर बालिकाओं को उपहार प्रदान किए. वहीं दूसरी ओर विवाह के बाद सीएम यादव के पुत्र अभिमन्यु और पुत्रवधू इशिता ने नर्मदा यात्रा की शुरुआत की थी. इस यात्रा का नए साल के पहले दिन समापन हुआ. यह यात्रा 15 दिन चली.
–
एसएनपी/एएसएच