मध्‍य प्रदेश: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन

Bhopal , 7 मार्च . घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी Bhopal शहर द्वारा रोशनपुरा चौराहे पर केंद्र Government के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर उतरे और केंद्र Government के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने Prime Minister Narendra Modi को प्रतीकात्मक रूप से “डॉक्टर” की उपाधि देते हुए विरोध दर्ज कराया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र Government लगातार महंगाई का “डोज” देकर आम जनता को परेशान कर रही है.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “महंगाई का इंजेक्शन” लिखे पोस्टर और तख्तियां लेकर केंद्र Government के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि घर की शुरुआत चूल्हे से होती है और गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है. रसोई गैस आम परिवार की मूल आवश्यकता है, लेकिन इसकी कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से गृहिणियों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

जिला कांग्रेस कमेटी Bhopal शहर के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि वर्ष 2014 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 400 रुपए के आसपास थी, जो अब बढ़कर करीब 920 रुपए तक पहुंच गई है. हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में लगभग 60 रुपए तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब 115 रुपए की वृद्धि की गई है, जिससे छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र Government की नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है और इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है. कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. –

एसएनपी/एएसएच

Leave a Comment