मधु शाह ने हाथी को बताया अपना पसंदीदा जानवर, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

Mumbai , 18 फरवरी . 90 के दशक की मशहूर Actress मधु शाह अब भले ही बड़े पर्दे पर नजर नहीं आती हैं, लेकिन social media के माध्यम से फैंस के दिलों में खास जगह बना रखी है. उन्होंने Wednesday को एक खास पोस्ट के जरिए हाथी के प्रति प्रेम व्यक्त किया.

मधु शाह ने इस पोस्ट में एक हाथी के साथ अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, “इंद्राणी और मैं.”

उन्होंने कहा कि अगर कोई उनसे पूछे कि वे खुद को किस जानवर से जोड़कर देखती हैं, तो उनका जवाब हमेशा हाथी ही होता है. उन्होंने वजह बताते हुए कहा, “क्योंकि हाथी बहुत शांत स्वभाव के होते हैं और साथ ही बहुत बड़े और ताकतवर भी होते हैं.” पोस्ट के अंत में उन्होंने भावुक होकर कहा, “इंद्राणी, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.”

यह पोस्ट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट्स में मधु शाह की इस संवेदनशीलता की तारीफ की है.

Actress 90 के दशक की मशहूर अदाकारों में गिनी जाती हैं. उन्होंने अजय देवगन, नसीरुद्दीन शाह और चिरंजीवी जैसे सितारों के साथ काम किया. Actress ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में अजय देवगन के साथ फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी. हालांकि, Actress ने साउथ सिनेमा की फिल्म ‘रोजा’ से खूब वाहवाही बटोरी थी.

Actress ने अपने करियर के पीक पर जाने-माने बिजनेसमैन आनंद शाह के साथ साल 1999 में शादी की. दोनों की दो बेटियां हैं. उनकी बड़ी बेटी का नाम अमाया और छोटी बेटी का नाम कीया है. बताते चलें कि आनंद शाह, जूही चावला के पति जय मेहता के चचेरे भाई हैं.

बताया जाता है कि आनंद ने Actress को पहली बार फिल्म ‘दिलजले’ में देखा था और देखते ही उनके कायल हो गए थे. इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने उनकी मुलाकात कराई. मुलाकात के बाद दोनों शुरू में अच्छे दोस्त बने और बाद में दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी.

एनएस/डीकेपी

Leave a Comment