सीएम योगी और भजन लाल शर्मा सहित नेताओं ने दी वीरांगना झलकारी बाई को श्रद्धांजलि

New Delhi, 4 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, सीएम भजन लाल शर्मा सहित मुख्यमंत्रियों ने Saturday को वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि उनकी कहानियां सदैव भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अद्भुत साहस, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई की सेना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए झलकारी बाई ने अपने अदम्य साहस और अद्वितीय रणकौशल से अंग्रेजी सत्ता को चुनौती दी. उनका त्याग और बलिदान India की मातृशक्ति और आत्मसम्मान का अमिट प्रतीक है.”

Rajasthan के Chief Minister भजन लाल शर्मा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति, वीरांगना झलकारी बाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! आपकी वीरता और साहस की कहानियां सदैव भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी.”

Madhya Pradesh के Chief Minister भजन लाल शर्मा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “झलकारी की झलक देखकर, वो बुन्देले भी हांफ गए जब उतरी वो समरभूमि में, गौरे भी थर-थर कांप गए. महान वीरांगना, नारी शक्ति की प्रतीक, झलकारी बाई जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उन्होंने मातृभूमि के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया. उनका पराक्रम और शौर्य बेटियों को प्रेरणा देता रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अदम्य साहस और पराक्रम की प्रतीक, राष्ट्रनिष्ठा की अमिट मिसाल महान वीरांगना झलकारी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने अद्वितीय रणनीति और वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व अर्पित किया. उनका जीवन नारी शक्ति, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा का उज्ज्वल उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा.

उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “साहस, शौर्य व पराक्रम की पर्याय, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं रानी लक्ष्मीबाई की सेना में महिला शाखा दुर्गा दल की श्रेष्ठ सेनापति वीरांगना रानी झलकारी बाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. मातृभूमि की आन बान शान के खातिर झलकारी बाई जी द्वारा किया गया निस्वार्थ भाव से संघर्ष सदैव वंदनीय रहेगा.”

एसएके/एएस

Leave a Comment