झारखंड के पाकुड़ में लॉ छात्रा के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप में वकील गिरफ्तार

पाकुड़, 30 मार्च . Jharkhand के पाकुड़ जिले में कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप में Police ने एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान जोएल मुर्मू के रूप में हुई है, जिसे Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Police के अनुसार, पीड़िता कानूनी सलाह और मार्गदर्शन लेने के उद्देश्य से आरोपी अधिवक्ता के संपर्क में आई थी. आरोप है कि आरोपी ने कानून की बारीकियां सिखाने के बहाने उसे अपने प्रभाव में लिया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, आरोपी ने इस कृत्य का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा.

जानकारी के मुताबिक, पिछले करीब सात महीनों से आरोपी छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. आरोपी की धमकियों और सामाजिक बदनामी के डर से पीड़िता लंबे समय तक चुप रही और किसी से शिकायत नहीं कर सकी.

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के पति को इस बारे में जानकारी मिली. उन्होंने आरोपी अधिवक्ता से इस संबंध में पूछताछ की, जिसके दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद Police को सूचना दी गई.

Police ने पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 61/26 दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और सभी साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है.

एसएनसी/एबीएम

Leave a Comment