कपूरथला केंद्रीय जेल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह काबू में है : एसएसपी गौरव तूरा

कपूरथला, 24 मई . कपूरथला केंद्रीय जेल में Saturday रात करीब 9:30 बजे कैदियों के बीच हुए झगड़े की सूचना मिलते ही Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया. कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने एक वीडियो संदेश जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी और कहा कि जेल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह काबू में है.

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों समेत भारी Police बल को जेल भेजा गया. जेल प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर तुरंत कार्रवाई की गई. कुछ कैदी जेल की छत पर चढ़ गए थे, जिन्हें Police ने सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे अभियान के दौरान किसी भी Policeकर्मी को चोट नहीं आई और न ही कोई कैदी जेल से फरार हो पाया.

उन्होंने कहा, “जेल प्रशासन के साथ मिलकर हमने कानून-व्यवस्था की स्थिति को काबू में किया. छत पर चढ़े कैदियों को नीचे उतारने में सफलता मिली. कोई Policeकर्मी घायल नहीं हुआ और कोई कैदी भाग नहीं पाया.”

एसएसपी गौरव तूरा ने आगे बताया कि यह घटना केवल जेल के ब्लॉक नंबर-4 तक सीमित थी. इससे पहले ब्लॉक नंबर-4 में कैदियों के बीच आपसी झड़प हुई थी. इस दौरान तीन कैदी घायल हुए, जिनका इलाज कराया जा रहा है. जेल प्रशासन द्वारा कैदियों की गिनती लगातार की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी कैदी जेल परिसर में सुरक्षित हैं. जेल में भारी Police बल तैनात किया गया है.

एसएसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें. उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जेल प्रशासन तथा Police संयुक्त रूप से निगरानी रख रहे हैं.

कपूरथला केंद्रीय जेल में Saturday शाम कैदियों के दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गया. कुछ कैदियों ने उत्तेजना में छत पर चढ़कर हंगामा किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को सतर्क होकर कार्रवाई करनी पड़ी. Police की त्वरित प्रतिक्रिया के चलते स्थिति बिगड़ने से पहले ही नियंत्रित कर ली गई.

एससीएच/एएस

Leave a Comment