खरगे ने केरल में यूडीएफ अभियान की शुरुआत की, एलडीएफ और भाजपा पर साधा निशाना

कोझिकोड, 25 मार्च . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने Wednesday को केरल में कांग्रेस-नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और भाजपा पर तीखा हमला बोला.

कोझिकोड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने आरोप लगाया कि माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ और भाजपा के बीच अंदरूनी समझ है. उन्होंने कहा, “माकपा को दिया गया वोट दरअसल भाजपा को ही फायदा पहुंचाता है.” खड़गे ने दावा किया कि कई सीटों पर भाजपा के कमजोर उम्मीदवार उतारना इसी कथित Political समझ का संकेत है, जिसका मकसद कांग्रेस-नीत यूडीएफ को सत्ता से दूर रखना है.

उन्होंने कहा कि केरल में पिछले 10 वर्षों से वामपंथी Government है, लेकिन अब राज्य बदलाव चाहता है. उन्होंने सवाल उठाते हुए Government पर बढ़ते कर्ज, बेरोजगारी और सामाजिक समस्याओं का आरोप लगाया कि एलडीएफ को राज्य को बदलने के लिए दस साल मिले, लेकिन उन्होंने क्या दिया?

खड़गे के मुताबिक, राज्य पर करीब 6 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और प्रति व्यक्ति कर्ज लगभग 1.7 लाख रुपये तक पहुंच गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य में विकास के बजाय “शराब की दुकानों की संख्या ज्यादा बढ़ी है.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था और प्रशासन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि ड्रग्स से जुड़े मामलों में केरल देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है और इस मामले में केवल पंजाब ही उससे आगे है. साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति खराब होने, अस्पतालों की बदहाल हालत और बैकडोर नियुक्तियों का आरोप भी लगाया.

सबरीमाला मुद्दे का जिक्र करते हुए खड़गे ने Chief Minister पिनाराई विजयन की Government पर मंदिर की परंपराओं की रक्षा न कर पाने का आरोप लगाया. उन्होंने गोल्ड स्मगलिंग मामलों में भी Government को घेरा.

उन्होंने “सिर्फ सुर्खियां बटोरने वाले वादों” पर निशाना साधते हुए लियोनेल मेसी के केरल दौरे के दावे को भ्रामक बताया. इसके विपरीत, उन्होंने राहुल गांधी के उस वादे का जिक्र किया, जिसमें राज्य में फीफा मान्यता प्राप्त स्टेडियम बनाने की बात कही गई है, जहां क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार और सुनील छेत्री जैसे खिलाड़ी खेल सकते हैं.

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक, तेलंगाना और Himachal Pradesh में अपने वादों को पूरा किया है. उन्होंने मतदाताओं से यूडीएफ को समर्थन देने की अपील करते हुए जवाबदेह Government और केरल के विकास को नई दिशा देने का भरोसा दिलाया.

डीएससी

Leave a Comment