
New Delhi, 2 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को नमो ऐप के जरिए केरल के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें विधानसभा चुनाव में अपना बूथ मजबूत करने के लिए जीत का मंत्र दिया.
पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं को कहा कि आप अपने बूथ का अगले पांच साल का रोडमैप बनाइए. आपके बूथ के लोग अगले पांच साल में जो विकास कार्य देखना चाहते हैं, उसकी लिस्ट तैयार कीजिए और एनडीए-भाजपा Government उस रोडमैप के आधार पर आने वाले पांच वर्षों में काम करेगी. उन्होंने कहा कि ये गारंटी मोदी की तरफ से आपको अपने मतदाताओं को देनी है.
Prime Minister मोदी ने कहा कि आप लोगों को घर-घर जाकर ये भरोसा दीजिए कि एक बार भाजपा को वोट दें और हम पर भरोसा करें. उन्होंने कहा कि आप लोगों को ऐसे समझाइए कि कांग्रेस और कम्यूनिस्टों को कई साल मौका देकर देख लिया, लेकिन इस बार भाजपा-एनडीए को जीताइए.
पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाताओं को कहिए कि देश भर में हमें जहां-जहां मौका मिला है, वहां हमने अद्भुत सेवा की है. इस दौरान पीएम मोदी ने केरल के मनंथवाडी की बूथ अध्यक्ष विनीता के.के. से कहा कि अगर आपकी वायनाड की सांसद से डिबेट करा दी जाए, तो आप उनसे बेहतर डिबेट करेंगी. उन्होंने कहा कि मैं तो मीडिया से कहता हूं कि एक बार ऐसा करें. बता दें कि वायनाड Lok Sabha सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा सांसद हैं.
इससे पहले पीएम मोदी ने Monday को असम और पुड्डुचेरी के बूथ कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिए संवाद किया था और उन्हें जीत का मंत्र दिया था. पीएम मोदी ने कहा था कि आने वाले चुनाव में एनडीए-भाजपा की जीत हो, इसके लिए कड़ी मेहनत करना है और मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करना है.
बता दें कि ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं और उन्हें काम करने के लिए प्रेरणा देते रहते हैं.
–
डीएससी