
तिरुवनंतपुरम, 21 मार्च . केरल के Chief Minister पिनाराई विजयन ने Saturday को मौजूदा भाजपा और तत्कालीन केंद्र में कांग्रेस की Government पर हमला बोलते हुए देश के बिगड़ते ऊर्जा संकट के लिए उनके नीतिगत फैसलों को जिम्मेदार ठहराया.
सीएम पिनाराई विजयन ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिकी प्रभाव की वजह से वर्षों से बनी नीतियों ने India की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को कमजोर किया है. मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है, जिससे ईंधन की उपलब्धता को लेकर देश में अनिश्चितता और बढ़ गई है.
Chief Minister ने प्रस्तावित ईरान-India गैस पाइपलाइन परियोजना से India के 2006 में पीछे हटने को ‘ऐतिहासिक गलती’ बताया और कहा कि इससे बाहरी दबाव में राष्ट्रीय हितों से समझौता हुआ. उन्होंने यह भी बताया कि तत्कालीन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मणिशंकर अय्यर को परियोजना का समर्थन करने के कारण पद से हटा दिया गया था, जो उनके अनुसार उस समय कांग्रेस नेतृत्व की नीतिगत स्थिति को दर्शाता था.
बाद में अय्यर की जगह मुरली देवरा को नियुक्त किया गया, जिसे विजयन ने कॉरपोरेट-प्रेरित ऊर्जा नीतियों की ओर एक बदलाव बताया.
साथ ही वर्तमान भाजपा के नेतृत्व वाली Government को निशाना बनाते हुए विजयन ने आरोप लगाया कि ऊर्जा क्षेत्र में निजी कॉरपोरेट हितों को अनुचित प्राथमिकता मिलती जा रही है. उन्होंने विदेशों में रेयर ऑयल रिफाइनिंग अप्रूवल मिलने वाली एक भारतीय निजी कंपनी की खबरों का हवाला दिया और रूस से तेल आयात जैसे निर्णयों में India की ओर से अमेरिकी दबाव के आगे झुकने की आलोचना की.
विजयन ने चेतावनी दी कि वैश्विक बाजारों पर अत्यधिक निर्भरता के कारण ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं और आपूर्ति में अनिश्चितताएं हैं, जिससे आम नागरिक और उद्योग दोनों बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि आतिथ्य क्षेत्र सहित सेवा क्षेत्र पहले से ही दबाव महसूस कर रहे हैं.
केंद्र Government की ओर से सक्रिय उपायों की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए Chief Minister ने कहा कि रणनीतिक भंडार बनाने, घरेलू उत्पादन बढ़ाने या ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने के लिए काफी कम प्रयास किए गए हैं. तत्काल हस्तक्षेप का जिक्र करते हुए विजयन ने केंद्र Government से बाहरी दबावों से मुक्त एक स्वतंत्र ऊर्जा और विदेश नीति अपनाने की अपील की.
Chief Minister विजयन ने ऐसे वक्त पर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है, जब कुछ दिनों में केरल में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इस समय विजयन की छबि खराब दौर से गुजर रही है.
–
एसडी/एएस