कायला रेनेके ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

क्राइस्टचर्च, 29 मार्च . दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर कायला रेनेके ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है. वह कई फॉर्मेट में डेब्यू पर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

रेनेके ने Sunday को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जितते ही यह उपलब्धि हासिल की. 20 साल की कायला ने इसी साल की शुरुआत में Pakistan के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू पर भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता था.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल मिलाकर रेनेके पांचवीं क्रिकेटर बन गई हैं जिनके एक से अधिक फॉर्मेट में डेब्यू पर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब है. उनसे पहले यह उपलब्धि इलियास सनी (टेस्ट और टी20), मुस्तफिजुर रहमान (टेस्ट और वनडे), बेन फोक्स (वनडे और टेस्ट) और लुंगी एनगिडी (टेस्ट और टी20) ने हासिल की थी.

रेनेके ने दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ Sunday को खेले गए मुकाबले में रोमांचक जीत दिलायी. दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी, तो कायला ने तुमी सेखुखुने के साथ मिलकर अपना संयम बनाए रखा. न्यूजीलैंड की तरफ से इस स्कोर को बचाने की जिम्मेदारी सूजी बेट्स को दी गई थी. कायला ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत के लिए जरूरी रनों का समीकरण आखिरी तीन गेंदों में छह रन पहुंचा दिया.

इसके बाद उन्होंने आखिरी गेंद को ‘लॉन्ग-ऑन’ के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला दी. कायला 32 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहीं. इस पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल थे.

इससे पहले, न्यूजीलैंड की टीम 268 रनों पर ऑल आउट हो गई थी, जिसमें मैडी ग्रीन ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए थे. अमेलिया केर ने 36 और इजी गेज ने 37 रनों का योगदान दिया था. दक्षिण अफ्रीका की अयाबोंगा खाका ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 56 रन देकर 6 विकेट लिए थे.

269 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 30/2 हो गया था, जिसके बाद एनेरी डर्कसेन (72) और सुने लुस (53) ने मिलकर 123 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला. नादिन डी क्लर्क ने भी 39 रनों का योगदान दिया, लेकिन कायला की आखिरी समय की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ही जीत में निर्णायक साबित हुई.

पीएके

Leave a Comment