![]()
कोडागु, 15 नवंबर . कर्नाटक के कोडागु जिले में मालदारे-लिंगापुर वन चेक पोस्ट के पास एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी लेने पर उसमें एक महिला का शव बरामद हुआ. इस मामले में Police ने कार में सवार तीन लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया.
यह घटना Friday की देर रात करीब 2 बजे की है. कोडागु जिले के विराजपेट तालुक में लिंगापुर वन क्षेत्र चेक पोस्ट के पास एक ऑल्टो-800 कार को संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा गया. चेक पोस्ट के कर्मचारियों को देखकर कार चालक ने गाड़ी को तुरंत मोड़कर भागने की कोशिश की, जिससे स्टाफ का शक और भी गहरा गया.
चौकस स्टाफ ने तुरंत कार को रोका और जब उसकी तलाशी ली तो अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए. कार के भीतर एक महिला का शव पड़ा हुआ था. चेक पोस्ट के कर्मचारियों ने बिना देरी किए इसकी सूचना कोडागु Police के सिद्दापुर स्टेशन को दी. सूचना मिलते ही Police तुरंत मौके पर पहुंची और कार समेत उसमें सवार तीनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया.
Police की शुरुआती पूछताछ और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान Haryana की रहने वाली नंकी देवी (44) के रूप में हुई है. वह पति राकेश कुमार और दो अन्य दोस्तों के साथ मैसूर के मेटगल्ली इलाके में एक किराए के मकान में रहती थीं.
बताया जा रहा है कि Friday की रात जब नंकी देवी घर में अकेली थीं, तभी उन्होंने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. काम से लौटने पर जब उनके पति राकेश कुमार ने यह देखा तो वह सन्न रह गए. इसके बाद पति राकेश कुमार ने अपने दोस्तों (विकास और सतवीर) के साथ मिलकर महिला के शव को ऑल्टो-800 कार में रखा और कोडागु की ओर चल दिए.
शव को मैसूर से कोडागु के विराजपेट तालुक के लिंगापुरा वन क्षेत्र के पास ले जाया जा रहा था, तभी वे रात की शिफ्ट में काम कर रहे वन स्टाफ की नजर में आ गए.
सूत्रों से यह पता चला है कि पति राकेश कुमार ने Police को बताया कि नंकी देवी मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थीं और मैसूर के एक अस्पताल में उनका कई बार इलाज भी हो चुका था.
फिलहाल, Police ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है.
–
वीकेयू/डीकेपी