
New Delhi, 23 फरवरी . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कर्नाटक में हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के शुभारंभ के बाद स्थानीय विधायक की नाराजगी पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. BJP MP मनन कुमार मिश्रा ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ राज्य और देश के लिए गर्व का विषय है.
मनन कुमार मिश्रा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि इस तरह की औद्योगिक परियोजनाओं से न सिर्फ प्रदेश को बल्कि पूरे देश को लाभ मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर India की दिशा में मजबूती मिलेगी. उन्होंने विधायक द्वारा कथित रूप से बिजली कनेक्शन काटने जैसी बात कहे जाने की निंदा करते हुए इसे ‘घटिया मानसिकता’ करार दिया.
Prime Minister Narendra Modi द्वारा पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को लिखे गए भावनात्मक पत्र और भाजपा Government के नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि Prime Minister ने जो कहा है, वह जनता की भावनाओं को दर्शाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस Government के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है. उन्होंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की Government बनना तय है.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हुई झड़प पर उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. मनन ने आरोप लगाया कि कैंपस में वामपंथी छात्रों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं और Government को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा Prime Minister मोदी की आलोचना किए जाने पर मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि देश की जनता Prime Minister से डरती नहीं, बल्कि उन्हें प्रेम करती है. इसी कारण उन्हें लगातार तीसरी बार Prime Minister चुना गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि तमिलनाडु में भी एनडीए-भाजपा को समर्थन मिलेगा.
उन्होंने कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा द्वारा एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की आलोचना पर कहा कि कोई भी जिम्मेदार नागरिक इस प्रकार की घटना की निंदा करेगा. उन्होंने कहा कि एआई समिट देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इसमें व्यवधान डालना उचित नहीं है.
–
एएसएच/डीकेपी