
उज्जैन, 10 मार्च . टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर Actress कनिका मान Madhya Pradesh के उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची. इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और काफी देर तक हाथ जोड़कर बाबा के भक्ति रस में डूबी नजर आईं.
माथे पर लाल चंदन लगाए नंदी महाराज के पास मौजूद Actress बाबा महाकाल को निहारती नजर आईं. दर्शन के बाद Actress ने से बातचीत की. उन्होंने बताया कि यह उनके लिए महाकाल के दर्शन का पहला अवसर था.
कनिका ने कहा, “यहां मैं पहली बार बाबा के दर्शन के लिए आई हूं और मुझे नहीं पता था कि मेरा अनुभव इतना खास व यादगार होगा. मैं बाबा की सच्ची भक्त हूं, इसलिए मंदिर जाना मेरे लिए उत्साह था, लेकिन यहां का अनुभव वाकई और भी अद्भुत था.”
उन्होंने भस्म आरती के बारे में खास तौर पर बात की. कनिका ने कहा, “भस्म आरती का अनुभव मेरे लिए बहुत खास रहा. वहां बहुत भीड़ थी, लेकिन मुझे ऐसा बिल्कुल महसूस नहीं हुआ कि कोई परेशानी हो रही है. जब मैं पीछे मुड़ी तो देखा कि इतनी बड़ी भीड़ है, फिर भी हर कोई शांति से और आराम से दर्शन कर रहा था. मुझे लगा कि सब वही दिव्य अनुभव ले रहे हैं जो मैं ले रही थी. मैं आगे की पंक्ति में बैठी थी और सब बहुत खुश नजर आ रहे थे.”
Actress ने मंदिर प्रबंधन की तारीफ की. उन्होंने कहा, “मंदिर कमिटी ने सारे इंतजाम इतने अच्छे तरीके से किए हैं कि किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई. सब कुछ बहुत सुव्यवस्थित था. इसलिए मैं सबको कहना चाहूंगी कि डरने की कोई जरूरत नहीं है. लोग सोचते हैं कि भीड़ ज्यादा है, दर्शन नहीं हो पाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. आप जरूर आ सकते हैं. कोई दिक्कत नहीं होगी. मैं खुद लास्ट मिनट में आई थी और फिर भी अच्छे से आगे बैठकर दर्शन किए.”
–
एनएस/पीयूष