भोजपुर मुठभेड़ मामले की न्यायिक जांच से सामने आएगी सच्चाई, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : श्रवण कुमार

Patna, 22 जून . बिहार Government के मंत्री श्रवण कुमार ने भोजपुर जिले में कथित Police मुठभेड़ के दौरान युवक भरत भूषण तिवारी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है. उन्होंने कहा कि राज्य Government मामले की सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

बिहार Government के मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि Chief Minister सम्राट चौधरी इस घटना को गंभीरता से लिए है और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ जाएगी और यह स्पष्ट हो जाएगा कि घटना के लिए कौन जिम्मेदार है.

उन्होंने कहा, “हम इस घटना पर गहरा अफसोस जताते हैं. न्यायिक जांच के माध्यम से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. कानून के अनुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को उनके कृत्य की सजा मिलेगी.

उन्होंने कहा कि बिहार Government कानून के राज और सुशासन के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा किसी भी मामले में न्याय से समझौता नहीं किया जाएगा. वहीं, Chief Minister नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की पार्टी में सक्रिय भूमिका को लेकर पूछे गए एक सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार युवा हैं और लंबे समय से पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं की ओर से उन्हें संगठन में सक्रिय जिम्मेदारी देने की मांग की जा रही थी. इसी मांग को देखते हुए उन्हें पार्टी में शामिल किया गया.

उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. साथ ही, उन्होंने Government के विभिन्न कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी सकारात्मक भूमिका निभाई है. मंत्री ने कहा कि युवा नेतृत्व को अवसर देना समय की आवश्यकता है और निशांत कुमार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रभावी ढंग से कर रहे हैं.

एमएनपी/पीएम

Leave a Comment