दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज में नौकरी का अवसर, सीनियर असिस्टेंट सहित 33 पदों पर जल्द शुरू होंगे आवेदन

New Delhi, 7 अप्रैल . देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में Governmentी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज ने नॉन टीचिंग स्टाफ के विभिन्न 33 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.

दयाल सिंह कॉलेज की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

दयाल सिंह कॉलेज ने जिन 33 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सीनियर असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (एसटीए), असिस्टेंट, और लेबोरेटरी असिस्टेंट के 1-1; जूनियर असिस्टेंट के 3; लेबोरेटरी अटेंडेंट के 17; और लाइब्रेरी अटेंडेंट के 9 पद शामिल हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या बोर्ड से कम से कम 12वीं उत्तीर्ण का सर्टिफिकेट होना चाहिए. कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 27 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. वहीं, चयनित उम्मीदवारों की सैलरी वेतन स्तर 1 से स्तर 6 तक के बीच होगी.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे दिए गए पते पर डाक कर दें.

वहीं, दयाल सिंह कॉलेज की ओर से जल्द ही जारी पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी किया जाएगा, जिसमें कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आयु सीमा, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त होगी.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment