झारखंडः चतरा में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

चतरा, 1 अप्रैल . Jharkhand चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत सचिवालय और ब्लॉक कॉलोनी के समीप एक अर्धनिर्मित भवन में Wednesday को एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतक की पहचान धनखेरी गांव निवासी अहमद खलीफा के पुत्र आदिल के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने जब भवन के भीतर गमछे के सहारे शव को झूलते देखा, तो तत्काल इसकी सूचना Police को दी. सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह Police बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की.

घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. Police के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतक के परिजनों ने इस थ्योरी को सिरे से खारिज करते हुए इसे ‘सुनियोजित हत्या’ करार दिया है. परिजनों का आरोप है कि आदिल की पहले हत्या की गई और फिर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है.

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि Police घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है. उन्होंने कहा, “परिजनों के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. Police तकनीकी साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके.”

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के बाद से धनखेरी गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक के साथ-साथ तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है.

एसएनसी/एएस

Leave a Comment