झारखंड: भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले का खुलासा, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर, 10 अप्रैल . Jharkhand के सरायकेला-खरसावां जिले की Police ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन कुमार दास के आवास पर तीन दिन पहले की गई फायरिंग की घटना का खुलासा किया है. Police ने इस मामले में संलिप्त तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन बरामद कर लिए गए हैं.

Police अधीक्षक मुकेश लुनायत के निर्देशानुसार, अनुमंडल Police पदाधिकारी समीर कुमार सवैय्या के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान चंदन गोराई उर्फ ‘चंदन बच्चा’ (20 वर्ष), राजू कुम्हार उर्फ ‘राजू टाकला’ (24 वर्ष) और प्रेम कुमार सिंह उर्फ ‘जानी’ (20 वर्ष) के रूप में हुई है.

Police ने अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है. Police रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. ये तीनों बीते 3 अप्रैल को सालडीह बस्ती में हुए पथराव और हथियार लहराने की घटना में भी Police के लिए वांछित थे.

पूछताछ में पता चला कि आरोपी प्रेम कुमार सिंह मूल रूप से नालंदा (बिहार) का रहने वाला है, जबकि चंदन गोराई गालुडीह और राजू कुम्हार नीमडीह का निवासी है. इस सफल अभियान में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, एएसआई सुनील कुमार सिंह, सतीश कुमार वर्णवाल और सशस्त्र बल के जवानों ने मुख्य भूमिका निभाई. Police ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

एसएनसी/एएसएच

Leave a Comment