
jaipur, 8 दिसंबर . Rajasthan Government में मंत्री जवाहर सिंह बेधम ने कहा कि वे Prime Minister Narendra Modi का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह मनाने के लिए पूरे देश से अपील की. उन्होंने कहा कि देश की जनता का जो भारी रेस्पॉन्स मिला है, वह साफ बताता है कि लोग राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े मुद्दों को दिल से पसंद करते हैं.
Rajasthan विधानसभा के सदस्य जवाहर सिंह बेधम ने कहा, ‘मैं Prime Minister मोदी का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के साथ मनाने का आह्वान किया. जनता ने जिस उत्साह से इसे स्वीकार किया, वो दिखाता है कि लोगों को राष्ट्रप्रेम की बातें पसंद हैं और वे इसे आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं.’
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली Governmentों ने ऐसे मुद्दों पर ध्यान ही नहीं दिया. न लोगों को राष्ट्र जागरण का समय दिया और न ही देश की संस्कृति-परंपराओं को सम्मान मिला. कांग्रेस अपने गोरखधंधों में उलझी रही और इसी वजह से आज जनता का भरोसा उनसे उठता जा रहा है. बिहार समेत कई राज्यों के हालिया चुनाव नतीजे इसका सबूत हैं, जहां कांग्रेस को मुश्किल से ही जमीन मिल पाई है.
मंत्री बेधम ने कहा कि Government में रहते हुए विकास कार्य और लोगों की शिक्षा-स्वास्थ्य की चिंता तो जरूरी है ही, साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं और ऐतिहासिक गीत-गान को भी पुनर्जीवित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश इन सबको पूरी ईमानदारी से अपना रहा है और जनता इस दिशा में Government के साथ खड़ी है.
गोवा के एक नाइट क्लब में हुई दुर्घटना पर उन्होंने दुख जताया. जवाहर सिंह बेधम का कहना है कि यह बेहद दुखद घटना है. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे किसी भी आयोजन में सुरक्षा के पूरे इंतजाम होने चाहिए और Government को इसे लेकर गंभीर होना चाहिए.
–
पीआईएम/वीसी