
Mumbai , 6 जनवरी . संगीत के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाने वाले मशहूर गायक और संगीतकार ए.आर. रहमान Tuesday को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर Actor जैकी श्रॉफ ने अपने अंदाज में रहमान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी.
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर गायक की तस्वीरें शेयर कीं. इसके साथ उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, ए.आर. रहमान. हमारी दुआएं सदैव आपके साथ रहेंगी.
संगीतकार का जन्म चेन्नई में हुआ था. उनका असली नाम ए.एस. दिलीप कुमार था. छोटी उम्र में ही संगीत से जुड़ गए रहमान ने अपने पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने कई विज्ञापनों और डॉक्यूमेंट्री के लिए संगीत दिया.
करियर की शुरुआत में संगीतकार ने शुरुआती समय में रहमान डॉक्यूमेंट्री और जिंगल्स के लिए म्यूजिक बनाया करते थे. साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर मणि रत्नम ने एआर रहमान को फिल्मों में पहला मौका दिया था. फिल्म रोजा (1992) का म्यूजिक रहमान ने तैयार किया और इसके सभी गाने सुपरहिट रहे. इसके लिए मणि रत्नम ने उन्हें 25 हजार रुपए फीस दी.
इसके बाद उन्होंने भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई; वह एक संगीतकार, गायक और निर्माता हैं, जिन्हें पद्मश्री, दो ग्रैमी, दो ऑस्कर (स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए), और कई राष्ट्रीय व फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, और उन्होंने विभिन्न भाषाओं की 145 से ज़्यादा फिल्मों के लिए संगीत दिया है, जिससे वह दुनिया के सबसे सफल संगीतकारों में से एक बन गए हैं.
Actor जैकी की हालिया रिलीज फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ है. समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित फिल्म धर्मा प्रोडक्शन और नमः पिक्चर्स के बैनर तले रिलीज की जाएगी. कार्तिक और अनन्या के अलावा जैकी और नीना गुप्ता भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी.
–
एनएस/एएस