
बेरूत, 9 जून . इजरायली एयरस्ट्राइक में दक्षिणी लेबनान के प्रमुख तटीय शहर टायर में 8 लोगों की मौत हो गई. आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेस) ने social media पोस्ट के जरिए शहर के निवासियों को क्षेत्र खाली करने का आदेश जारी किया था.
लेबनान की सिविल डिफेंस एजेंसी के अनुसार, हमले में शहर के एक लोकप्रिय रिहायशी इलाके को निशाना बनाया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों की संख्या को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक आंकड़ा पेश नहीं किया गया है.
इजरायली सेना ने टायर शहर के कई इलाकों के लिए निकासी आदेश जारी किया था. आदेश में ईसाई बहुल क्षेत्रों को भी शामिल किया गया. इजरायली निकासी आदेश के बाद टायर से लोगों का पलायन जारी है. राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) के अनुसार, लेबनानी सिविल डिफेंस की टीमें बुजुर्गों, बीमारों और अन्य कमजोर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में लगी हैं.
स्थिति को देखते हुए राहत एजेंसियों ने विशेष निकासी अभियान शुरू किया है ताकि ऐसे लोगों को बाहर निकाला जा सके जो स्वयं यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं. एंबुलेंस और अन्य राहत वाहनों के जरिए कई बुजुर्गों को शहर से बाहर ले जाया गया है.
लेबनान के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दक्षिणी लेबनान के ही मारवानेह में हुए हमले का शिकार एक बच्चे समेत 2 लोग हो गए और 10 लोग घायल हो गए. वहीं लेबनान की Governmentी न्यूज एजेंसी एनएनए ने सिविल डिफेंस फोर्स के हवाले से बताया कि शर्किया शहर में ड्रोन हमले में तीन लोग घायल हो गए. इनमें से दो सिविल डिफेंस फोर्स के सदस्य हैं.
सिविल डिफेंस फोर्स ने बताया कि उनकी टीम घायलों और पीड़ितों को बचाने का प्रयास कर रही थी जब दूसरा ड्रोन हमला हुआ. उनके मुताबिक इस अटैक में उनके दो स्टाफ को मामूली सी चोट आई है.
दक्षिणी लेबनान में हाल के हफ्तों में इजरायली हवाई हमलों और निकासी आदेशों में लगातार वृद्धि देखी गई है. टायर और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी कई बार हमले हुए हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं.
–
केआर/