ईरान की नई लीडरशिप ने संघर्ष विराम के लिए कहा, होर्मुज स्ट्रेट खुलने तक समझौता नहीं : ट्रंप

New Delhi, 1 अप्रैल . अमेरिका के President ट्रंप ने ईरान से संघर्ष विराम को लेकर बड़ा दावा किया है. ‘नए शासन के President’ की गुजारिश और ‘सीजफायर’ की शर्त को लेकर एक बार फिर अपने ट्रुथ सोशल पर बयान दिया है.

अमेरिका के President ने कहा, ” पूर्व President से कम कट्टर और कहीं ज्यादा समझदार ईरान के नए शासन (न्यू रिजिम) के President ने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से संघर्ष विराम के लिए कहा है!”

ट्रंप ने अपने चिर परिचित अंदाज में शर्त की बात करते हुए आगे लिखा, इस बारे में हम तब सोचेंगे जब होर्मुज स्ट्रेट खोला जाएगा, वो ज्यादा सुरक्षित होगा. तब तक हमारी ईरान पर सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी और तबाह होते रहेंगे. जैसा कि वे कहते भी हैं, वापस स्टोन एज में ले जा रहे हैं!!!

अमेरिकी President की पोस्ट से ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि वो किस ‘न्यू रिजिम’ की बात कर रहे हैं.

इस हफ्ते की शुरुआत में, कुछ अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया था कि ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गलिबाफ के साथ अमेरिका बातचीत कर रहा है, हालांकि उन्हें प्रेसिडेंट नहीं बनाया गया है.

Wednesday को, ईरान के मौजूदा President मसूद पेजेश्कियन (2024 से इस पद पर हैं) ने कहा कि ईरान सीजफायर मानने को तैयार है, लेकिन सिर्फ तभी जब उसे सुरक्षा की गारंटी मिले. पोस्ट से यह भी पता चलता है कि ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अपना रुख फिर से बदल लिया है.

पिछले हफ्ते, उन्होंने धमकी दी थी कि अगर तेहरान ने सभी जहाजों को स्ट्रेट से सुरक्षित निकलने की इजाजत नहीं दी तो वह ईरान की एनर्जी साइट्स पर बमबारी करेंगे.

हालांकि, Tuesday को, उन्होंने कई बार इशारा किया कि यूएस इस मुद्दे के हल हुए बिना ही युद्ध खत्म करने के लिए तैयार है और दूसरे देशों को आगे आकर इस मुद्दे को सुलझाने की सलाह देता है.

केआर/

Leave a Comment