
Mumbai , 4 मार्च . ईरानी मूल की Actress एलनाज नौरोजी ने Prime Minister Narendra Modi को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी. उन्होंने को दिए बयान में पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ की और कहा कि उन्होंने दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ मजबूत रिश्ते बनाए हुए हैं. किसी भी देश के नेता का पहला फर्ज है कि वह अपने देश और लोगों के बारे में सोचें.
एलनाज ने India के Prime Minister Narendra Modi की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा, ”पीएम मोदी ने कई देशों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हैं. India जैसा बड़ा और आबादी वाला देश संभालना आसान नहीं है, लेकिन India ने इस्लामिक देशों से लेकर इजराइल तक सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए हैं. यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि India का नेतृत्व अपने लोगों की सुरक्षा और हित को सबसे पहले रखता है.”
एलनाज ने आगे कहा, ”अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ ऐसे फैसले होते हैं, जिनसे मैं एक ईरानी के तौर पर सहमत नहीं हूं, लेकिन सच यह है कि पहले देश आता है. पहले अपने लोगों के बारे में सोचना चाहिए. मुझे ईरान में यह चीज नजर नहीं आती. हमारे शासन को हमारी परवाह नहीं है.”
एलनाज नौरोजी लंबे समय से ईरान के मौजूदा शासन की आलोचना करती रही हैं. वह कई बार social media पर ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की नीतियों के खिलाफ बोल चुकी हैं. हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और हमलों के बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उस वीडियो में उन्होंने कहा था कि अगर इस जंग में कोई भी आम नागरिक मारा जाता है तो उसके लिए ईरान की Government जिम्मेदार होगी.
एलनाज ने पहले भी कहा कि वह अपने देश ईरान वापस नहीं जा सकतीं, क्योंकि उन्हें अपनी सुरक्षा का डर है.
ईरान में जन्मीं एलनाज बचपन में ही अपने परिवार के साथ जर्मनी चली गई थीं, और बाद में India आकर उन्होंने फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. वह ‘सैक्रेड गेम्स’, ‘तेहरान’, और ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ जैसी सीरीज में नजर आ चुकी हैं.
–
पीके/डीकेपी