आईपीएल 2026: श्रेयस अय्यर की इंजरी कितनी गंभीर? खुद दी जानकारी

न्यू चंडीगढ़, 1 अप्रैल . आईपीएल 2026 में Tuesday को पंजाब किंग्स और Gujarat टाइटंस का मुकाबला महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. पंजाब ने 3 विकेट से मैच जीत सीजन की शानदार शुरुआत की. मैच के दौरान पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर इंजर्ड हो गए थे. अय्यर ने मैच के बाद अपनी चोट पर अपडेट दी.

पंजाब किंग्स की पारी के दौरान कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे. कोनोली की एक शॉट नॉन स्ट्राइक पर खड़े अय्यर के हाथ से टकरा गई. अय्यर को तेज चोट लगी. गेंद लगने के साथ ही वह क्रीज पर ही गिर गए. मेडिकल टीम द्वारा उपचार के बाद वह बल्लेबाजी को तैयार हुए. इंजरी के तुरंत बाद ही अय्यर का विकेट गिर गया.

मैच के बाद अपनी इंजरी पर अय्यर ने कहा, “मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह अच्छा है और यह पहले जैसा ही है. मैं इसे जटिल नहीं बनाना ​​चाहता. मैं सकारात्मक रहना चाहता हूं और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा.”

अय्यर के बयान से यह स्पष्ट है कि चोट गंभीर नहीं है और वह अगले मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

श्रेयस अय्यर ने आउट होने से पहले 11 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली, जिसमें दो बैक टू बैक छक्के शामिल थे.

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए Gujarat टाइटंस (जीटी) को 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन पर रोक दिया था. जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों पर 39 और जोस बटलर ने 33 गेंदों पर 38 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली.

पंजाब के लिए विजय कुमार वैशाक ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को जानसेन ने 1 विकेट लिए.

पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता. पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने 44 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों पर 37 रन बनाए.

जीटी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए. रबाडा, अशोर शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला.

कूपर कोनोली प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

पीएके

Leave a Comment