
New Delhi, 6 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो अपने दृष्टिकोण के केंद्र में जनकल्याण को रखती है. यह बात केंद्र और विभिन्न राज्यों में हमारे कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है.
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारी पार्टी हमेशा ‘इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी रही है. भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो अपने दृष्टिकोण के केंद्र में जनकल्याण को रखती है. यह बात केंद्र और विभिन्न राज्यों में हमारे कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है. भाजपा ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा सामूहिक संकल्प इस लक्ष्य को आगे बढ़ाता रहे और India को प्रगति व समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाए.”
पीएम मोदी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं की भी प्रशंसा की. Prime Minister ने कहा, “हमारे कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम करते हुए अधिक से अधिक लोगों को हमारी विचारधारा और कार्यों से जोड़ा है. हम उन अनगिनत कार्यकर्ताओं को भी याद करते हैं, जिनकी निष्ठा, त्याग और संघर्ष ने दशकों में पार्टी के विकास को आकार दिया है.”
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, “दृढ़ संकल्प वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन चुनौती को भी आसान बना देती है. हमारे परिश्रमी कार्यकर्ता इसके जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और सेवा-भाव से भाजपा को इस ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचाया है. पार्टी के स्थापना दिवस पर उन्हें मेरी ढेरों शुभकामनाएं.”
इस अवसर पर Prime Minister मोदी ने एक ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, “सिद्धिः साध्ये सतामस्तु प्रसादात्तस्य धूर्जटेः. जाह्नवीफेनलेखेव यन्मूर्ध्नि शशिनः कला॥” इसमें कहा गया है, “जिन महादेव के मस्तक पर गंगा के झाग की रेखा के समान चंद्रमा की कला सुशोभित होती है, उन महादेव की कृपा से दृढ संकल्प वाले सज्जनों के कार्य सफलता को प्राप्त हों.”
भाजपा के स्थापना दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा आज न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी Political पार्टी बन चुकी है, बल्कि वह भारतीय राजनीति के शिखर पर भी स्थापित हो चुकी है. भाजपा, समाज के सभी वर्गों के विकास और उनके कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. लोक कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता केंद्र Government और कई प्रदेशों में मौजूद उसकी Governmentों की नीतियों और उनके कामकाज में पूरी स्पष्टता से दिखाई देती है.”
राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, “आज भाजपा, Prime Minister मोदी के नेतृत्व में विकसित India के संकल्प के साथ पूरी शक्ति और युक्ति से काम कर रही है. इस काम में India की जनता का हमें पूरा विश्वास और समर्थन मिल रहा है. इस स्थापना दिवस पर भाजपा के हर कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह विकसित India के निर्माण के संकल्प को और अधिक मज़बूत करे और उसके प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करे.”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “जनसंघ काल से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक की यह यात्रा असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की कहानी है. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के जिस स्वप्न को लेकर हम चले थे, Prime Minister Narendra Modi के यशस्वी नेतृत्व में वह धरातल पर साकार हो रहा है.”
उन्होंने आह्वान करते हुए कहा, “आइए, स्थापना दिवस के इस अवसर पर हम ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को पुनः दोहराएं और मिलकर एक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए अपनी पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं.”
–
डीसीएच/