इंडिगो क्राइसिस : बढ़ते हवाई किराए पर सरकार का सख्त रुख, महत्वपूर्ण रूट्स पर फेयर कैप हुआ लागू

New Delhi, 6 दिसंबर . नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने Saturday को कहा कि इंडिगो के ऑपरेशनल क्राइसिस के बीच मंत्रालय ने सभी प्रभावित मार्गों पर फेयर और रिजनेबल किराया सुनिश्चित करने के लिए अपनी नियामकीय शक्तियों का इस्तेमाल किया है.

सभी एयरलाइनों को आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि निर्धारित किराया सीमा का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए. इसके अलावा, फेयर कैप्स वर्तमान स्थिति के पूरी तरह से स्थिर हो जाने तक लागू रहेंगे.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “मंत्रालय रीयल-टाइम डेटा और एयरलाइनों व ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के साथ एक्टिव कॉर्डिनेशन के जरिए फेयर लेवल पर कड़ी निगरानी जारी रखेगा. निर्धारित मानकों से हट कर आचरण करने पर व्यापक जनहित में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी.”

मंत्रालय की ओर से यह कदम इंडिगो की ओर से कई घरेलू उड़ानों को रद्द करने से कई महत्वपूर्ण रूट्स के हवाई यात्रा के किराए में अचानक हुई बढ़ोतरी के बाद उठाया जा रहा है.

अचानक बड़ी संख्या में घरेलू उड़ानों के रद्द हो जाने से यात्रियों के लिए हवाई यात्रा को लेकर बाधा उत्पन्न हो गई है. उन्हें अपने जरूरी कामों के लिए दूसरी टिकट बुक करनी पड़ रही है, ऐसे में देश में लास्ट मिनट टिकट की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया जा रहा है.

बीते Friday को दिल्ली-Mumbai रूट के लिए एयर इंडिया का फेयर 60,000 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. वहीं, चेन्नई-दिल्ली रूट पर इंडिया एक्सप्रेस का फेयर भी 41,000 रुपए और स्पाइसजेट का किराया 69,000 रुपए तक पहुंच गया.

मंत्रालय का कहना है कि मौजूदा व्यवधान के दौरान कुछ एयरलाइनों की ओर से चार्ज किए जा रहे हाई फेयर से जुड़ी चिंताओं को गंभीरता से लिया गया है.

बयान के अनुसार, “यात्रियों को किसी भी प्रकार की अवसरवादी प्राइसिंग से बचाने के लिए मंत्रालय ने फेयर और रिजनेबल किराया सुनिश्चित करने के लिए अपनी नियामकीय शक्तियों का इस्तेमाल किया है.”

Government का कहना है कि इस निर्देश का उद्देश्य मार्केट में प्राइसिंग से जुड़े अनुशासन को बनाए रखना और संकटग्रस्त यात्रियों के शोषण को रोकना है.

साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि वरिष्ठ नागरिक, छात्र और मरीज जैसे नागरिक जिन्हें तत्काल यात्रा करने की जरूरत है, को वित्तीय कठिनाई का सामना न करना पड़े

मौजूदा क्राइसिस के पांचवें दिन Saturday को इंडिगो की ओर से 400 से अधिक घरेलू उड़ानों को रद्द किया गया.

एसकेटी/

Leave a Comment