![]()
कोलंबो, 23 नवंबर . भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराया. इसी के साथ India ने पहला महिला T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड जीतकर इतिहास रच दिया है.
कोलंबो में खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला करते हुए India ने नेपाल को 20 ओवर में 114/5 रन पर रोक दिया.
नेपाल ने 2.2 ओवर में कप्तान बिनीता पुन का विकेट गंवाया. बिनीता 9 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद मीनाक्षी चौधरी ने सुषमा तमांग के साथ दूसरे विकेट के लिए 15 रन जोड़े. मीनाक्षी चौधरी टीम के खाते में 8 रन जोड़कर पवेलियन लौटीं.
टीम ने 30 के स्कोर पर सुषमा (6) का विकेट भी गंवा दिया था. यहां से बिमला रानी ने सरिता घिमिरे के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जुटाते हुए टीम को संभाला.
बिमला 26 गेंदों में इतने ही रन बनाकर आउट हुईं, जबकि सरिता ने 38 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए. India की तरफ से बी1 जमुना रानी टुडू और बी1 अनु कुमारी ने 1-1 विकेट हासिल किया.
इसके जवाब में India ने 12.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम करते हुए खिताब जीता. India की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. इस टीम ने 5 के स्कोर पर बी2 अनेका देवी (2) का विकेट गंवा दिया था. यहां से बी1 करुणा ने कप्तान बी3 दीपिका के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन जुटाते हुए टीम को संभाला. दीपिका 6 रन बनाकर आउट हुईं.
करुणा ने बी3 फुला सरेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन जुटाते हुए India को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. करुणा 27 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुईं. यहां से फुला सरेन ने बी2 बसंती हांसदा के साथ अटूट साझेदारी करते हुए India को आसान जीत दिलाई.
फुला 27 गेंदों में 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि बसंती ने 13 रन टीम के खाते में जोड़े. नेपाल की तरफ से बी3 दिल्लीसरा धमाला ने 1 विकेट निकाला.
भारत, नेपाल, Pakistan, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और यूएसए समेत छह टीमों का यह टी20 टूर्नामेंट 11 नवंबर को New Delhi में शुरू हुआ था.
–
आरएसजी