भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर इस महीने हो सकता है हस्ताक्षर

New Delhi, 15 जनवरी . India और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर इसी महीने हस्ताक्षर होने की संभावना है. यह समझौता 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान या उसके तुरंत बाद हो सकता है, जब शीर्ष यूरोपीय नेता आधिकारिक दौरे पर New Delhi आएंगे.

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि India और ईयू के वार्ताकार व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं. उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को होने वाली शीर्ष नेतृत्व की बैठक से पहले, गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद, शेष मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.

अग्रवाल ने कहा कि भारत-ईयू एफटीए के तहत कुल 24 अध्यायों में से 20 अध्यायों पर सहमति बन चुकी है और बचे हुए कुछ मुद्दों पर बातचीत जारी है.

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन Prime Minister Narendra Modi के निमंत्रण पर 25 से 27 जनवरी तक India की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. दोनों नेता 26 जनवरी को India के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके बाद 27 जनवरी को भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

इस सप्ताह India दौरे पर आए जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने भी संकेत दिया था कि भारत-ईयू व्यापार समझौते पर जनवरी के अंत तक हस्ताक्षर हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि जर्मनी इस मुक्त व्यापार समझौते का पुरजोर समर्थन करता है. मर्ज़ ने यूरोपीय संघ और India से समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे पिछले एक साल में बाधित हुई वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने Tuesday को ब्रुसेल्स में ईयू के साथ हुई व्यापार वार्ता को अपने मंत्रालय की “मुख्य उपलब्धि” बताया. उन्होंने कहा, “ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोश शेफचोविच के साथ सार्थक चर्चा हुई. प्रस्तावित भारत-ईयू एफटीए के प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. साथ ही एक निष्पक्ष, संतुलित और महत्वाकांक्षी समझौते को अंतिम रूप देने के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया गया, जो साझा मूल्यों, आर्थिक प्राथमिकताओं और नियम-आधारित व्यापार व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप हो.”

गोयल ने यह भी बताया कि उन्होंने लिकटेंस्टीन का दौरा कर वहां की शीर्ष Political नेतृत्व के साथ भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के क्रियान्वयन की समीक्षा की.

डीएससी

Leave a Comment