हर दो महीने में ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक की जाएगी: आनंद दुबे

Mumbai , 9 जून . शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में यह बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई दलों के नेता मौजूद हुए. उन्होंने बताया कि बैठके दौरान कुछ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसको लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे मनमुटाव को छोड़कर हर दो महीने में ‘इंडिया’ की बैठक की जाएगी. अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में तय की गई है. उन्होंने कहा कि 2024 के बाद ही यह काम निरंतर करना चाहिए था. हालांकि वह अब शुरू किया गया है. मेरा मानना है कि बैठक सकारात्मक रही और हम आने वाले वक्त में एक मजबूत विपक्ष बनकर उभरेंगे.

जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता साजिद यूसुफ शाह के आरोप पर आनंद दुबे ने कहा कि साजिद यूसुफ शाह जम्मू-कश्मीर में भाजपा के मीडिया सेल के इंचार्ज हैं. Maharashtra में भी भाजपा की Government है. कोई कह रहा है कि मुझे वहां रहने नहीं दिया गया, कोई कह रहा है कि वे जम्मू-कश्मीर के हैं. ये सही नहीं हो सकता, क्योंकि हमारे देश में कोई भी नागरिक, किसी भी राज्य का हो, कहीं भी रह सकता है. जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा है.

आनंद दुबे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारे दिल की धड़कन है. जम्मू-कश्मीर के लोगों का हम लोग सम्मान नहीं करेंगे, ऐसा कभी नहीं हो सकता. इसके पीछे जो भी वजह है वह सामने आनी चाहिए.

मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर के विस्तार के मामले को लेकर आनंद दुबे कहा कि मृणाल ताई गोरे ब्रिज वर्ष 2019 से बन रहा था. उसके भूमि पूजन के बाद लोकार्पण 2026 में किया गया है. इससे यही समझा जा सकता है कि कितने-कितने वर्षों से ठेकेदार काम कर रहे हैं. सड़कों की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, अभी से ही टूटने लगी हैं. मेरा मानना है कि यह Government इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर संजीदा नहीं है.

राम मंदिर से जुड़े आरोपों पर आनंद दुबे ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालु आस्था के साथ वहां जाते हैं; हम भी राम भक्त हैं. हम सब अपने मेहनत के पैसे वहां चंदा के रूप में देते हैं. वे सारे पैसे कहां जा रहे हैं, इसकी जांच तो होनी चाहिए. लेकिन क्या सच में भ्रष्टाचार हुआ है, इसको लेकर अखिलेश यादव और Government को भी सोचना होगा. उन्होंने विपक्ष होने के नाते यह आरोप लगाया है, जिसका खंडन ट्रस्ट को करना चाहिए.

एसडी/एएस

Leave a Comment